CUET 2023: जानिए इस बार कैसा होगा एग्जाम पैटर्न?
By Aajtak.in
February, 09, 2023
देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन का रास्ता आसान करने के लिए NTA अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) आयोजित कर रहा है.
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी.
परीक्षा CBT मोड में अंग्रेजी और हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ समेत 12 अन्य भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
सीयूईटी यूजी परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे- सेक्शन 1 (भाषा), सेक्शन 2 (डोमेन) और सेक्शन 3 (सामान्य टेस्ट).
सेक्शन 1 (भाषा) और सेक्शन 2 (डोमेन) में प्रत्येक में 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से 40 अटेम्प्ट करने होंगे.
सेक्शन 3 (सामान्य टेस्ट) में 75 सवाल होंगे, जिनमें से 60 अटेम्प्ट करने होंगे.
छात्रों को सीयूईटी यूजी 2023 सेक्शन 1 और 2 के लिए 45 मिनट और सेक्शन 3 के लिए 60 मिनट मिलेंगे.
सीयूईटी यूजी एग्जाम का सिलेबस NCERT के कक्षा 12वीं के सिलेबस पर आधारित है.
Read Next
ये भी देखें
खोलना है गैस एजेंसी? तो जरूरी है इतनी पढ़ाई-लिखाई, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें पूरा प्रोसेस
कुदरत से प्यार है तो ग्रीन जॉब्स करें और लाखों में कमाएं
ये डिप्लोमा कोर्स खोलेंगे कमाई के नए रास्ते
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग