31 Oct 2025
आपने आर्मी, केवी और सैनिक तीनों स्कूलों के नाम सुने होंगे.
Photo: Kendriya Vidyalaya School Website
इन तीनों स्कूलों में अंतर क्या है , फीस कितनी हैऔर कैसे एडमिशन मिलता है. आइए जानते हैं.
Photo: Sainik School Website
आर्मी स्कूल मुख्य रूप से भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के बच्चों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन इनमें सीमित संख्या में आम नागरिकों के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाता है.
Photo: Army School Website
ये स्कूल आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा संचालित होते हैं. यहां शिक्षा के साथ अनुशासन और सेना से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
Photo: Army School Website
आर्मी स्कूल में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट होता है, जिसमें रिजर्व सीट के बाद बच्चों को एडमिशन दिया जाता है.
Photo: Army School Website
आर्मी स्कूल में सिविलियन की फीस कक्षा 5वीं से 8वीं तक 52 हजार तक होती है और बालवाटिकी की फीस 38 हजार तक होती है. वहीं, ऑर्मी ऑफिसर के बच्चों की फीस इससे 10 से 15 प्रतिशत कम होती है.
Photo: Army School Website
सैनिक स्कूल का उद्देश्य देश को योग्य सैन्य अधिकारी प्रदान करना है. ये पूरी तरह से आवासीय यानी हॉस्टल आधारित स्कूल होते हैं.
Photo: Sainik School Website
जहां छात्र न सिर्फ शैक्षणिक रूप से बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी तैयार किया जाता है ताकि वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें.
Photo: Sainik School Website
इन स्कूलों का संचालन रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सोसाइटी करती है. सख्त अनुशासन, तय दिनचर्या और फौजी माहौल इन स्कूलों की पहचान है.
Photo: Sainik School Website
वहीं, सैनिक स्कूल की फीस सालान फीस 50 हजार तक होती है,
Photo: Sainik School Website
वहीं, केंद्रीय विद्यालय (केवी) देशभर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को एक जैसी शिक्षा देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हैं.
Photo: KV School Website
इन स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया तय नियमों के तहत होती है और कुछ सीटें आम जनता के लिए भी आरक्षित होती हैं.
Photo: KV School Website
केवी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन एडमिशन करना होता है. केवी में RTE (25% सीटें), प्राथमिकता श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर लॉटरी होती है.
Photo: KV School Website
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म होता है.
Photo: KV School Website
केंद्रीय विद्यालय (KV) की फीस बहुत ही किफायती है. एडमिशन फीस 25 रुपये और री-एडमिशन फीस 100 रुपये है.
Photo: KV School Website
कक्षा 9-10 के लड़कों की ट्यूशन फीस 200 रुपये, कक्षा 11-12 (कॉमर्स, आर्ट्स) के लिए 300 रुपये और साइंस स्ट्रीम के लिए 400 रुपये प्रति माह है.
Photo: KV School Website
कंप्यूटर फंड 100 रुपये और कंप्यूटर साइंस विषय वालों के लिए 150 रुपये है। सभी छात्रों से विद्यालय विकास निधि के रूप में 500 रुपये प्रति माह लिए जाते हैं।
Photo: KV School Website