ट्रेन की पटरियों के बीच यह गैप क्यों होता है? जानिए वजह
By Aajtak.in
06 Feb 2023
पटरियों के बीच गैप क्यों
देश में रोजाना हजारों की तादाद में ट्रेनें चलती हैं और भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है.
जिस रेल की पटरी पर ट्रेन रफ्तार से दौड़कर आपको अपने गंतव्य तक पहुंचाती है, उस पटरी को जोड़ते समय बीच में एक थोड़ी सी जगह छोड़ दी जाती है.
क्या आप जानते हैं कि दो पटरियों के ज्वाइंट के पास खाली जगह या गैप को क्यों छोड़ा जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.
आपने ध्यान दिया होगा कि जहां पर रेल की पटरी का जोड़ होता है उस रेलवे ट्रैक के ज्वाइंट के पास एक थोड़ा सा गैप होता है.
इसे देखकर कई लोगों के मन में यह बात आती है कि गैप की वजह से ट्रैक से ट्रेन गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त ना हो जाए.
लेकिन इस गैप से ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त नहीं होती बल्कि दुर्घटना से बचने के लिए रेल की पटरी को जोड़ते समय इसमें गैप छोड़ा जाता है.
गैप की वजह वैज्ञानिक है. रेल की पटरी लोहे से बनती है और लोहा सर्दी के मौसम में सिकुड़ता है और गर्मियों के दिनों में फैलता है.
अगर रेल की पटरियों को जोड़ते समय गैप नहीं छोड़ा जाएगा तो फैलाव की वजह से पटरी कहीं ना कहीं टेढ़ी हो सकती है.
अब रेलवे द्वारा पटरियों के बीच इस गैप को कम किया जा रहा है और गैप के स्थान पर वेल्डिंग करके पूरी लाइन को एक किया जा रहा है.
Read Next
ये भी देखें
चिकन, मटन या कुछ और... सबसे ज्यादा किसका मीट खाते हैं पाकिस्तानी?
राजस्थान में सरकारी जॉब पाने का मौका... निकली हैं ये 5 भर्ती, फरवरी में भरना होगा फॉर्म!
ट्रेन में इतने रुपये की मिलती बिस्लेरी की बोतल, कितना है सरकारी रेट?
MBBS के अलावा इन कोर्स की मदद से भी बन सकते हैं डॉक्टर