इन कामों के लिए पड़ती है मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत
By Aajtak Education
29 March 2023
मैरिज सर्टिफिकेट आपकी शादी की वैधानितकता का कानूनी प्रमाण पत्र है. यह सभी धर्म की शादियों के लिए अनिवार्य है.
कई लोग अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं समझते. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि मैरिज सर्टिफिकेट कहां-कहां काम आता है.
शादी के बाद अगर आप ज्वाइंट बैंक अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट लगाना होगा.
अगर आप शादी के बाद बीमा कराना चाहते हैं, तो अपना मैरिज सर्टिफिकेट लगाना जरूरी होगा.
अगर दंपति ट्रैवल वीज़ा या किसी देश में स्थाई निवास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो मैरिज सर्टिफिकेट लगाना होगा.
अगर महिला शादी के बाद सरनेम नहीं बदलना चाहती, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट के बगैर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा.
शादी के बाद किसी नेशनल बैंक से लोन लेने के लिए शादी का सर्टिफिकेट जरूरी होता है.
तलाक की अर्जी लगानी हो या दंपति में से कोई एक शादी के बाद धोखा देकर भाग जाए, तो शिकायत दर्ज कराने के लिए शादी का सर्टिफिकेट काम आएगा.
Read Next
ये भी देखें
कुदरत से प्यार है तो ग्रीन जॉब्स करें और लाखों में कमाएं
कितने पढ़े-लिखें हैं... अक्षय कुमार के बेटे आरव, खुद पकाते हैं खाना, पहनते हैं 'उतरन'?
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग
स्पिरिचुअल क्रिएटर बनने का बढ़ता ट्रेंड, पढ़ाई से कमाई तक का पूरा रास्ता