इंडियन नेवी में कैसे बनें 'अग्निवीर'? जानिए पूरी प्रक्रिया
By Aajtak.Education
07 March 2023
भारतीय नौसेना में 'अग्निवीर' बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है.
10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए और 12वीं पास सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in अग्निवीर एसएसआर व एमआर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है.
विज्ञापन के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
आवेदन के समय मार्कशीट, डोमेसाइल सर्टिफिकेट और NCC सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है.
आवेदकों की आयु सीमा साढ़े 17 साल से 21 वर्ष तक ही होनी चाहिए.
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में तीन स्टेज होगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और मेडिकल टेस्ट होगा.
अग्निवीर SSR भर्ती परीक्षा 60 मिनट की होगी जिसमें इंग्लिश, साइंस, मैथ्स और जनरल अवेयरनेस विषयों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे.
अग्निवीर MR भर्ती परीक्षा 30 मिनट की होगी जिसमें 10वीं लेवल के दो सेक्शन- साइंस एंड मैथ्स और जनरल अवयेरनेस विषय से ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन होंगे.
Read Next
ये भी देखें
मार्शल आर्ट टीचर से कैसे 'कातिल' बन गया सलीम वास्तिक?
कल से हैं एग्जाम, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ध्यान रखें ये 5 बातें
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग
स्पिरिचुअल क्रिएटर बनने का बढ़ता ट्रेंड, पढ़ाई से कमाई तक का पूरा रास्ता