स्पिरिचुअल क्रिएटर बनने का बढ़ता ट्रेंड, पढ़ाई से कमाई तक का पूरा रास्ता

11 April 2026

Photo: Pexels

आज के डिजिटल दौर में करियर के नए-नए विकल्प तेजी से सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक है स्पिरिचुअल क्रिएटर बनना.

Photo: Pexels

ये युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ध्यान, योग, माइंडफुलनेस और मोटिवेशन से जुड़ा कंटेंट बनाकर लोग न सिर्फ पहचान बना रहे हैं, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रहे हैं.

Photo: Pexels

स्पिरिचुअल क्रिएटर वह लोग होते हैं जो आध्यात्म, ध्यान, योग, जीवन मूल्यों और मानसिक शांति से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं.

Photo: Pexels

ये लोग यूट्यूब, इंटाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को गाइड करते हैं. हालांकि, इसके लिए कोई निर्धारित डिग्री नहीं होती लेकिन कुछ कोर्स और ट्रेनिंग जरूर होते हैं.

Photo: Pexels

इसके लिए योग और ध्यान, साइकोलॉजी, फिलॉसफी, स्पिरिचुअल स्टडी जैसे कोर्स शामिल हैं. 

Photo: Pexels

करियर शुरू करने के लिए किसी एक क्षेत्र को चुनें, रोज प्रैक्टिस करें, सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और ऑडियंस के साथ जुड़ें.

Photo: Pexels

स्पिरिचुअल क्रिएटर की कमाई फॉलोअर्स और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करती है. शुरुआत में ये 10 से 50 हजार रुपये हो सकते हैं.

Photo: Pexels

मिड लेवल पर ये 50 से 2 लाख के बीच हो सकता है. वहीं, टॉप क्रिएटर्स को करीब 2 लाख या उससे ज्यादा मिलते हैं.

Photo: Pexels

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक शांति और संतुलन चाहते हैं. यही वजह है कि स्पिरिचुअल क्रिएटर की मांग तेजी से बढ़ रही है.

Photo: Pexels

Read Next