तो न करें ये गलतियां,दूर हो सकता है सपना  

19 April 2026 

भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना ज्यादातर युवाओं का होता है. इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं.

(Photo: X/@adgpi)

12वीं के बाद भी युवा एनडीए के जरिए ऑफिसर बन सकते हैं. इसके बाद से उन्हें पुणे स्थित एनडीए एकेडमी में ट्रेनिंग दी जाती है.

(Photo: X/@adgpi)

लेकिन सेना में ऑफिसर बनने केवल सपना नहीं मेहनत भी मांगती है. सही तैयारी और अनुशासन बेहद जरूरी होता है.

(Photo: X/@adgpi)

लेकिन कई बार छात्र कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनका ये सपना दूर हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी वे गलतियां हैं जिसे इग्नोर करना चाहिए.

(Photo: X/@adgpi)

भारतीय सेना में एंट्री करने के लिए कई रास्ते हैं. 12वीं के बाद उम्मीदवार एनडीए के जरिए अफसर बन सकते हैं.

(Photo: X/@adgpi)

परीक्षा को पास करने के बाद  पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में 3 साल की ट्रेनिंग होती है.

(Photo: X/@adgpi)

लेकिन कई बार जोश में आकर उम्मीदवार कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनके सिलेक्शन में बाधा बन जाती है.

(Photo: X/@adgpi)

ज्यादातर छात्रों को लगता है कि केवल एग्जाम पास करना काफी होता है लेकिन SSB इंटरव्यू सबसे अहम होता है. अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी बोलने की कला और कॉन्फिडेंस पर भी काम करें.

(Photo: X/@adgpi)

ऑफिसर बनने के लिए आपका फिट होना भी जरूरी है. वजन ज्यादा होना या स्टैमिना में कमी आपको मेडिकल टेस्ट में बाहर कर सकती है. इसके लिए रोजाना दौड़ने, पुश-अप्स और चिन-अप्स करने की आदत डालें.

(Photo: X/@adgpi)

SSB इंटरव्यू में मनोवैज्ञानिक आपकी असली सोच को देखा जाता है. कई छात्र कोचिंग में सिखाए गए बने-बनाए जवाब देते हैं, जो तुरंत पकड़ में आ जाते हैं. खुद के विचार रखें और ईमानदार रहें.

(Photo: X/@adgpi)

इसके साथ ही आपको मालूम होना चाहिए कि देश-दुनिया में क्या चल रहा है. अगर आप सिर्फ किताबी कीड़ा हैं और देश-दुनिया की खबरों से बेखबर हैं, तो आप ग्रुप डिस्कशन (GD) में पिछड़ जाएंगे.

(Photo: X/@adgpi)

Read Next