अक्षय कुमार के बेटे आरव, खुद पकाते हैं खाना, पहनते हैं 'उतरन'?

21 April 2026

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया इन दिनों चर्चा में बनें हुए हैं जिसकी वजह है कि वह गांव में नौकरी कर रहे हैं. आइए जानते हैं आरव क्या पढ़ाई कर रहे हैं .

(Photo : insta/@akshaykumar)

लोग आरव को उनकी सादगी और करियर के चुनाव की वजह से बहुत पसंद कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में ऐसी बातें बताईं, जिन्होंने सबको हैरान कर दिया.

(Photo : insta/@akshaykumar)

इसके बाद से लोग आरव के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वह कौन सी नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने कहा से पढ़ाई की है?

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

बता दें कि आरव का जन्म साल 2002 में हुआ था. वह अक्षय और टि्वंकल के बड़े बेटे हैं. सुपरस्टार का बेटे होने के बाद भी वह मीडिया से दूर रहते हैं.

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

वहीं, उनकी पढ़ाई की बात करें, तो आरव ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के मशहूर 'इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से की है. फिर 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए थे. 

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

फिलहाल वह लंदन की एक यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. पिता की तरह आरव भी फिटनेस और मार्शल आर्ट्स के शौकीन हैं.

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

दावा किया जाता है कि आरव लंदन की प्रसिद्ध 'यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स में पढ़ते हैं. इंटरनेट पर मौजूद उसी यूनिवर्सिटी के कुछ एकेडमिक प्रोजेक्ट्स और आर्टवर्क्स देखें गए हैं.

(Photo : insta/@akshaykumar)

उनके पास कुडो में ब्लैक बेल्ट है और वह जूडो में नेशनल लेवल के गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं. अक्षय के मुताबिक, लंदन में आरव अपना सारा काम खुद करते हैं चाहे कपड़े धोना हो या खाना बनाना.

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

आरव के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया कि करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी आरव गांव में 4500 रुपये महीने की नौकरी कर रहे हैं. वह अपनी जेब खर्च और सीखने के लिए खुद पैसे कमाना चाहते हैं. 

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

आरव को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह फैशन की दुनिया में कुछ करना चाहते हैं. इसके लिए वह गांवों में जाकर पारंपरिक प्रिंट्स, कपड़े और डिजाइन की बारीकियां सीख रहे हैं.

(Photo : insta/@aaravakshaykumar)

Read Next