मार्शल आर्ट टीचर से कैसे 'कातिल' बन गया सलीम वास्त‍िक?

27 April 2026

दिल्ली में 31 साल पुराना एक सनसनीखेज मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी सलीम वास्तिक उर्फ  सलीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है.

(Photo :: ITG)

उसके गिरफ्तारी के बाद उसकी प्रोफाइल से जुड़ी कई हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है.

(Pexels: Pexels)

दिल्ली के एक कारोबारी के बेटे का साल 1995 में किडनैप किया और हत्या कर दी. सलीम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है. 90 के दशक में वह दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में रहता था और एक स्थानीय स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाता था.

(Pexels: Pexels)

शुरुआती जीवन में उसने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी. वह शाशाओलिन कुंग फू में प्रशिक्षित था. दिल्ली के दरियागंज स्थित एक स्कूल में मार्शल आर्ट्स इंस्ट्रक्टर के रूप में काम भी कर चुका था.

(Pexels: Pexels)

उसने मार्शल आर्ट टीचर के रूप में अपनी पहुंच का फायदा उठाकर 20 जनवरी 1995 को अपने ही एक छात्र, संदीप बंसल का अपहरण कर लिया. संदीप एक सीमेंट व्यापारी का बेटा था. 

(Pexels: Pexels)

सलीम ने उसके परिवार से रंगदारी मांगी थी, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को मुस्तफाबाद के एक नाले में फेंक दिया.

(Pexels: Pexels)

पुलिस ने उसे 1995 में ही गिरफ्तार कर लिया था और 1997 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी. साल 2000 में वह पैरोल पर बाहर आया और उसके बाद वह फरार हो गया. वह अगले 25-26 सालों तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा.

(Pexels: Pexels)

फरारी के दौरान उसने अपनी पहचान बदलकर सलीम वास्तिक कर ली. वह लोनी, गाजियाबाद में रहने लगा और खुद को एक एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में स्थापित किया.

(Pexels: Pexels)

उसने यूट्यूब पर काफी लोकप्रियता हासिल की और वर्तमान में उसके लगभग 9.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. फरवरी 2026 में सलीम पर लोनी स्थित उसके कार्यालय में जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया.

(Pexels: Pexels)

इस दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुराने रिकॉर्ड्स खंगाले और फिंगरप्रिंट और अन्य सबूतों के आधार पर यह पुष्टि की कि यूट्यूब स्टार सलीम वास्तिक ही असल में 31 साल पुराना हत्यारा सलीम अहमद है. 25 अप्रैल 2026 को उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.

(Pexels: Pexels)

उसने अपने परिवार और गांव में यह अफवाह फैला दी थी कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, सलीम ने अपनी पहचान तो बदल ली थी, लेकिन सरकारी दस्तावेजों में उसने अपने पिता का नाम नहीं बदला था.

(Pexels: Pexels)

साथ ही शामली की पुरानी मार्शल आर्ट एकेडमी का एक आईडी कार्ड पुलिस के हाथ लग गया था, जिससे उसकी असली पहचान की पुष्टि हुई.

(Pexels: Pexels)

हालांकि, 25 अप्रैल 2026 को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

(Pexels: Pexels)

Read Next