15 Sep 2025
Photo: Pixabay
आज के समय में घर या इमारत बनाने के लिए ईंट और सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पुराने समय में निर्माण पत्थर से किया जाता है.
Photo: Pixabay
लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि पहले सीमेंट नहीं हुआ करता था तो पत्थर में क्या चिपकाया जाता था कि आज भी पुरानी इमारते मजबूती से खड़ी हैं.
Photo: Pixabay
प्राचीन काल में सीमेंट के बिना भी बहुत मज़बूत और टिकाऊ इमारतें बनाई जाती थीं.
Photo: Pixabay
उस समय कारीगर और शिल्पकार अलग अलग तकनीकों और प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करते थे.
Photo: Pixabay
पहले के समय में चूना गारा (Lime Mortar) का यूज होता था. यह सबसे आम बाइंडिंग मटेरियल था.
Photo: Pixabay
इसे चूना, रेत और अन्य पदार्थ (जैसे पिसे हुए पत्थर या ईंट के टुकड़े) मिलाकर बनाया जाता था.
Photo: Pixabay
समय के साथ यह और मज़बूत होता चला जाता है. मिस्र के पिरामिड और भारत का ताजमहल—दोनों में चूने के गारे का उपयोग हुआ.
Photo: Pixabay
ताजमहल खासतौर पर चूना, लाल पत्थर, बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया है.
Photo: Pixabay
इसके अलावा रैम्ड अर्थ (Rammed Earth) का यूज भी किया जाता था.
Photo: Pixabay
इसमें मिट्टी, चूना या अन्य प्राकृतिक पदार्थ को परत दर परत दबाकर दीवारें और नींव बनाई जाती थीं.
Photo: Pixabay
यह तकनीक अलग अलग देशों और मौसमों में पाई गई है, क्योंकि यह बहुत टिकाऊ और सस्ती थी.
Photo: Pixabay
कई ऐतिहासिक इमारतें बड़ी बड़ी पत्थरों की सिलों (stone blocks) को जोड़कर बनाई गईं.
Photo: Freepik
इन पत्थरों को इस तरह से काटा और फिट किया जाता था कि वो आपस में जुड़कर मज़बूत दीवार बना लें.
Photo: Freepik
ग्रीस का पार्थेनन मंदिर और पेरू की इंका दीवारें पेरू में बड़े सटीक रूप से कटे हुए पत्थर के स्लैब से बनी हैं, जिन्हें बिना किसी सीमेंट के एक साथ जोड़ा गया है.
Photo: Freepik
इसके अलावा रोम सभ्यता कंक्रीट (Roman Concrete) का यूज होता था. यह पानी के अंदर जाकर जम जाता था.
Photo: Freepik
रोमन कंक्रीट, जिसे "ओपस सीमेंटिसियम" भी कहा जाता है. प्राचीन रोम में इस्तेमाल होने वाला एक प्रकार का कंक्रीट है.
Photo: Pixabay