तो जरूरी है इतनी पढ़ाई-लिखाई, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें पूरा प्रोसेस

26 April 2026

आज के दौर में गैस सिलेंडर एक जरूरी नीड बन चुकी है. नीड के साथ-साथ ये बिजनेस के लिहाज से भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

(Photo: Pexels)

अगर आप भी ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं, जो किसी भी दिन, मौसम या मंदी के समय में भी नुकसान न दिलाए, तो ये गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोलना बेहद फायदेमंद है.

(Photo: Pexels)

गैस सिलेंडर का यूज आज के समय में हर घर में होता है. लेकिन इसका बिजनेस शुरू करने के लिए कई जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

(Photo: Pexels)

गैस एजेंसी खोलने के लिए आवेदन के लिए शख्स कम से कम 10वीं पास होने अनिवार्य है. ये योग्यता भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से निर्धारित की गई है.

(Photo: Pexels)

आवेदन करने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना और भारत का निवासी होना अनिवार्य है. उनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.

(Photo: Pexels)

साथ ही आवेदक के पास LPG गोदाम के लिए जमीन होनी चाहिए. पर्याप्त फंड होना चाहिए ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर और कामकाज का खर्च उठाया जा सके.

(Photo: Pexels)

इसके साथ ही कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट भी होने चाहिए जो आपकी पहचान करा सकें. शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जमीन के डॉक्यूमेंट, बैंक स्टेटमेंट और फोटो अनिवार्य है.

(Photo: Pexels)

इसके बाद शुरू होता है असली काम आवेदन का. शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है.

(Photo"PTI)

इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.lpgvitarakchayan.in पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें. आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरें. इसके लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है.

(Photo: Pexels)

चयन होने के बाद कंपनियां एजेंसी धारकों को ट्रेनिंग देती हैं. इसमें सिलेंडर की हैंडलिंग, सुरक्षा नियम समेत कई जानकारी दी जाती है.

(Photo: Pexels)

Read Next