बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में काम आएंगे ये टिप्स
By Aajtak Education
February 10, 2023
बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. अगले सप्ताह से CBSE, यूपी बोर्ड समेत अन्य बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी.
बच्चों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में ये टिप्स फाइनल तैयारी में काम आएंगे.
परीक्षा की तैयारी से पहले मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी है. इससे आपको अंदाजा होगा कि सिलेबस के किन हिस्सों से कितने सवाल आते हैं.
लगातार पढ़ने से विषय बोझिल और उबाऊ लगने लगता है. पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक्स लेते रहें. इससे आप फ्रेश भी महसूस करेंगे.
पढ़ते समय नोट्स बनाने की आदत डालें. इससे रिवीजन करते समय आपको पढ़कर रिवाइज़ करने में आसानी होगी.
पढ़ाई की शुरुआत कठिन विषय से करें. फ्रेश दिमाग से मुश्किल विषय आसानी से समझ आता है.
टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए मॉडल पेपर और सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं.
सबसे जरूरी है कि तनाव बिल्कुल न लें. परीक्षाओं से डरें कतई नहीं. रिजल्ट की चिंता के बगैर परीक्षा में शामिल हों और अपना बेस्ट दें.
Read Next
ये भी देखें
अमेरिका में घरों की छत पर पानी की टंकी क्यों नहीं होती?
चिकन, मटन या कुछ और... सबसे ज्यादा किसका मीट खाते हैं पाकिस्तानी?
राजस्थान में सरकारी जॉब पाने का मौका... निकली हैं ये 5 भर्ती, फरवरी में भरना होगा फॉर्म!
CBI ऑफिसर बनने के लिए क्या करना होता है?