CBSE बोर्ड एग्जाम शुरू, ये चीजें हैं प्रतिबंधित
By Aajtak Education
Feb 15, 2023
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आज 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं. लगभग 39 लाख स्टूडेंट्स आज से परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं.
कक्षा 10वीं के एग्जाम 16 दिनों तक चलकर 21 मार्च को खत्म होंगे जिसमें कुल 76 सब्जेक्ट्स की परीक्षा ली जाएगी.
कक्षा 12वीं के एग्जाम 36 दिनों तक चलकर 05 अप्रैल तक जारी रहेंगे और कुल 115 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
ध्यान रहे कि एग्जाम सेंटर का गेट ठीक 10 बजे बंद हो जाएगा, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी.
कैंडिडेट्स को अपने वैध एडमिट कार्ड के साथ ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. इसके बगैर परीक्षा नहीं दे सकेंगे.
स्टूडेंट्स अपने स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा दे सकेंगे. इसके अलावा स्कूल का आई-कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लाने होंगे.
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी जैसी चीजें एग्जाम हॉल में प्रतिबंधित रहेंगी.
Read Next
ये भी देखें
कितने पढ़े-लिखें हैं... अक्षय कुमार के बेटे आरव, खुद पकाते हैं खाना, पहनते हैं 'उतरन'?
सेना में बनना है ऑफिसर, तो न करें ये गलतियां,दूर हो सकता है सपना
ये तो स्टेट तय करता है, फिर नोएडा में 'हंगामा' क्यों?
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग