कल से हैं एग्जाम, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ध्यान रखें ये 5 बातें

14 April 2026

बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के लिए रिटन एग्जाम शुरू हो गए हैं.  

(Photo : Pexels)

परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

(Photo : PTI)

परीक्षा का आयोजन 14, 15 , 17,18, 20 और 21 अप्रैल को किया जाएगा. मंडल के सूचना के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनें 15, 18 और 21 अप्रैल को चलाई जाएगी.

(Photo : Pexels)

ऐसे में जिन रूट्स पर ट्रेनें चलेंगी उनमें मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र, दरभंगा ले हाजीपुर/पाटलिपुत्र, समस्तीपुर से हाजीपुर/पाटलिपुत्र और बेतिया से हाजीपुर/पाटलिपुत्र शामिल हैं.

(Photo : Pexels)

खास बात यह है कि ट्रेन की टाइमिंग ऐसी रखी गई है कि परीक्षार्थी समय से अपने केंद्र पर पहुंच जाएं. ट्रेनों को दोपहर 12.30 तक स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा जिससे वे 1 बजे तक रवाना हो सकें.

(Photo : Pexels)

इसके अलावा जयनगर-आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव हुआ है. ये ट्रेन स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे पहुंचाएगी.

(Photo : Pexels)

ऐसे में छात्रों को कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा. कोशिश करें कि परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं.

(Photo : Pexels)

सभी 38 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर हाई-टेक जैमर्स लगाए गए हैं ताकि मोबाइल या ब्लूटूथ काम न कर सके.

(Photo : Pexels)

परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय स‍िर्फ अंगूठे का निशान ही नहीं बल्कि आंखों की पुतलियों को भी स्कैन किया जा रहा है.आधार कार्ड के साथ इसकी रियल-टाइम मैचिंग होगी.

(Photo : Pexels)

परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप है और इसमें नेगेटिव मार्किंग लागू है. यानी तीन गलत जवाब पर एक सही अंक काट लिया जाएगा.

(Photo : Pexels)

इस बार ओएमआर शीट पर उम्मीदवार का डेटा प्री-प्रिंटेड है और एक विशेष QR कोड दिया गया है.  इससे फर्जीवाड़ा रोकना आसान होगा.

(Photo : Pexels)

Read Next