बिहार बोर्ड 12वीं के एग्जाम में फेल छात्र करें ये काम
By Aajtak Education
21 March 2023
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मंगलवार 21 मार्च को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.
इस वर्ष 83.70% स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. लगभग 2 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में फेल हो गए हैं.
एक या दो विषयों में फेल हुए स्टूडेंट्स को अभी निराश होने की जरूरत नहीं है.
छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम में शामिल होकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं.
कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 23 मार्च से शुरू होंगे. छात्र biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे.
निर्धारित फीस जमा कर अपना आवेदन सब्मिट करना होगा. एग्जाम अप्रैल/मई में आयोजित होगा.
कंपार्टमेंटल एग्जाम में अपना स्कोर सुधारकर उम्मीदवार परीक्षा में पास भी हो सकते हैं.
Read Next
ये भी देखें
खोलना है गैस एजेंसी? तो जरूरी है इतनी पढ़ाई-लिखाई, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें पूरा प्रोसेस
कुदरत से प्यार है तो ग्रीन जॉब्स करें और लाखों में कमाएं
कल से हैं एग्जाम, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, ध्यान रखें ये 5 बातें
स्पिरिचुअल क्रिएटर बनने का बढ़ता ट्रेंड, पढ़ाई से कमाई तक का पूरा रास्ता