ये डिप्लोमा कोर्स खोलेंगे कमाई के नए रास्ते

18 April 2026

आज के समय में हर छात्र के लिए करियर के रास्ते एक जैसे नहीं होते हैं. कक्षा 10वीं के बाद कोई आगे पढ़ना चाहता है, तो कई लोग यहीं से अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.

(Photo: Pexels)

अगर आप भी 10वीं के बाद स्किल सीखकर अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ये डिप्लोमा कोर्स आपकी अच्छी कमाई करने में मदद कर सकते हैं.

(Photo: Pexels)

ये कोर्स कम समय में खत्म हो जाते हैं और अच्छी कमाई के साथ खुद का काम शुरू करने में मदद करते हैं.

(Photo: Pexels)

इसमें ज्यादा थ्योरी नहीं होती है बल्कि ज्यादा फोकस प्रैक्टिकल स्किल पर दिया जाता है.

(Photo: Pexels)

इंजीनियरिंग डिप्लोमा सबसे लोकप्रिय डिप्लोमा कोर्स है. इसमें टेक्निकल काम सिखाया जाता है. इसकी अवधि 3 साल की होती है.

(Photo: Pexels)

कंप्यूटर और आईटी कोर्स में कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट से जुड़ी स्किल सिखाई जाती है. इसकी अवधि 6 महीने से 2 साल होती है. कंप्यूटर ऑपरेटर, वेब डिजाइनर,डेटा एंट्री जॉब मिलती है.

(Photo: Pexels)

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा सबसे ट्रेंडी है. 1 से 3 साल इसकी अवधि होती है. इसमें शेफ, होटल स्टाफ या रिसेप्शनिस्ट की नौकरी मिलती है.

(Photo: Pexels)

ब्यूटी और वेलनेस डिप्लोमा कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल की होती है. इसमें मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर सिखाया जाता है.

(Photo: Pexels)

एनीमेशन और ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स बेहद क्रिएटिव है. इस कोर्स की अवधि 1 से 2 साल हो सकती है. इसमें एनीमेशन, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन सिखाया जाता है.

(Photo: Pexels)

Read Next