हैरी पॉटर सीरीज़ के इस महान एक्टर को Google ने किया याद
By Aajtak Education
30 April, 2023
मशहूर हैरी पॉटर सीरीज़ में प्रो. सेवरेस स्नेप का किरदार निभाने वाले एलेन रिकमैन 21 फरवरी, 1946 को वेस्ट लंदन में जन्मे थे.
फिल्म 'डाई हार्ड' में खलनायक 'हंस ग्रूबर' के रूप में उनकी भूमिका सिनेमा के इतिहास में सबसे खतरनाक विलेन में से एक के रूप में गिनी जाती है.
रिकमैन ने डाई हार्ड (1988), रॉबिन हुड: प्रिंस ऑफ थीव्स (1991) और हैरी पॉटर फ़्रैंचाइज़ी सहित कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया.
एलन ने तीन नाटक और दो फिल्मों का निर्देशन भी किया और अपने एक्टिंग करियर के दौरान कई एक्टिंग नामांकन और पुरस्कार जीते.
एलेन को ब्रॉडवे प्ले 'लेस लिआइसन्स डेंजरस' में उनके शानदार प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने पर एक डूडल समर्पित किया गया है.
कलाकार हेलेन लेरौक्स ने Google पर रिकमैन के लिए खास डूडल बनाया है.
साल 2016 में 69 वर्ष की आयु में रिकमैन कैंसर के खिलाफ जंग हार गए थे.
Read Next
ये भी देखें
मार्शल आर्ट टीचर से कैसे 'कातिल' बन गया सलीम वास्तिक?
कुदरत से प्यार है तो ग्रीन जॉब्स करें और लाखों में कमाएं
ये डिप्लोमा कोर्स खोलेंगे कमाई के नए रास्ते
डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग