12 Nov 2025
By: Business Team
टाटा ग्रुप की एनर्जी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) का शेयर कंपनी के एक ऐलान के बाद फोकस में है.
Credit: File ITG
दरअसल Tata Group ने पड़ोसी देश भूटान (Bhutan) में अपना कारोबार बढ़ाने का बड़ा प्लान बनाया है.
Credit: Reuters
टाटा पावर की ओर से ऐलान करते हुए कहा गया है कि वह भूटान की दोरजिलुंग जलविद्युत परियोजना में 1,572 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
Credit: Pixabay
इस बड़े निवेश के जरिए टाटा की कंपनी विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) में 40% हिस्सेदारी खरीदेगी.
Credit: ITG
1,125 मेगावाट के इस Bhutan Project की कुल लागत 13,100 करोड़ रुपये है. डील की इस खबर का असर टाटा पावर शेयर पर दिख सकता है.
Credit: Reuters
Tata Power Share पर नजर डालें, तो बुधवार को ये शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा था.
Credit: File ITG
ये टाटा शेयर अपने पिछले बंद 395.50 रुपये की तुलना में फिसलकर 390 रुपये पर खुला और अचानक 387.50 पर आ गया.
Credit: Pixabay
टाटा की इस कंपनी का मार्केट कैप भी गिरकर 1.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है.
Credit: Pexels
बीते पांच साल की परफॉर्मेंस देखें, तो Tata Power Stock ने अपने निवेशकों को 580% का रिटर्न देकर पैसा छह गुना कर दिया है.
Credit: File ITG
नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.
Credit: ITG