ढोल की थाप पर जमकर थिरकीं सुधा मूर्ति, ये दिग्‍गज बिजनेस वुमेन भी दिखीं साथ, VIDEO

14 Nov 2025

By Business Team

एक शादी के सेलिब्रेशन के दौरान फेमस लेखक और परोपकारी सुधा मूर्ति ढोल की बीट पर जमकर थिरकती हुईं दिखीं. 

Credit:  Video Grab/X

सुधा मूर्ति के साथ Biocon की चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ और शादी में आए अन्‍य गेस्‍ट भी डांस कर रहे थे.

Credit: Video Grab/X

इस वीडियो को कारोबारी राजनेता अन‍िल शेट्टी ने रिकॉर्ड किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Credit: Video/X

सुधा मूर्ति किरण मजूमदार शॉ के भतीजे एरिक मजूमदार की बेंगलुरु में शादी समारोह में पहुंची थीं. जहां यह वीडिया रिकॉर्ड किया गया.

Credit: Social Media

वायरल हो रहे वीडियो में सुधा मूर्ति गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जबकि शॉ एक पारंपरिक सुनहरे कलर की ड्रेस और ज्‍वेलरी पहने नजर आ रही हैं.

Credit: Video Grab/X

शेट्टी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि एक शादी में सुधा मूर्ति और किरण मजूमदार शॉ के साथ डांस कर रहा हूं.

Credit: ITG 

मेरे डांस स्टेप्स को नजरअंदाज़ करें क्योंकि मैं 70 साल से ज़्यादा उम्र के दो युवाओं को इतनी ऊर्जा के साथ देखकर बहुत खुश था.

Credit: ITG 

लोग 70 से अधिक उम्र में सुधा मूर्ति और शॉ के ऐसे उत्‍साह और डांस को खूब पसंद कर रहे हैं.

Credit: ITG 

इस शादी में कुछ और हंस्तियां भी शामिल हुईं. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी एरिक मजूमदार की शादी में शामिल हुए. 

Credit: DK Shivakumar/X

बता दें एरिक मजूमदार प्रतिष्ठित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटिंग और गणितीय विज्ञान और अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर हैं.

Credit: DK Shivakumar/X

Read Next