12 Jan, 2023
By: Business Team
घर की छत पर लगवा लें सोलर पैनल, सरकार दे रही इतना पैसा
घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर महंगी बिजली बिल से पा सकते हैं छुटकारा.
सरकार ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सोलर रूफ टॉप योजना शुरू की है.
इस स्कीम के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार सब्सिडी देती है.
सोलर पैनल पर सब्सिडी लेने के लिए Discom पैनल में शामिल सेलर से सोलर पैनल लगवाना होगा.
तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर पैनल पर सरकार 40% तक की सब्सिडी देती है.
10 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 20 फीसदी तक की सब्सिडी मिलती है.
दो किलोवाट के सोलर पैनल को घर की छत पर लगवाने का खर्च करीब 1.20 लाख रुपये तक आएगा.
ऐसे में आपको 72 हजार रुपये खर्च करने होंगे. सरकार की ओर से आपको 48,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी.
सोलर पैनल की लाइफ 25 साल की होती है. आप एक बार पैसे खर्च कर लंबे समय के लिए बिजली बिल से निजात पा सकते हैं.
ये भी देखें
डेढ़ लाख के नीचे पहुंचा सोने का रेट! देखें राजधानी दिल्ली समेत अपने शहर का नया भाव
सोना का भाव गिरा! 1.48 लाख का हुआ 24 कैरेट गोल्ड, देखें ताजा लिस्ट
नोएडा-गाजियाबाद में 101 रुपये पेट्रोल, यहां चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का दाम
दिल्ली-लखनऊ में ₹95 प्रति लीटर डीजल, आपके शहर में कितना है रेट, देखें