28 Nov 2025
By: Business Team
भारत के टॉप-10 अमीरों की बात करें, तो नंबर एक और दो पर मुकेश अंबानी-गौतम अडानी का नाम आता है.
Credit: File ITG
वहीं तीसरे पायदान पर महिला उद्योगपति Savitri Jindal का दबदबा है, जो भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं.
Credit: File ITG
देश के तमाम दिग्गज अरबपतियों को दौलत की रेस में टक्कर देने वाली ये महिला हैं 75 साल की सावित्री जिंदल.
Credit: File ITG
Savitri Jindal ओपी जिंदल ग्रुप की कमान संभाल रही हैं और Forbe's की बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 37.1 अरब डॉलर है.
Credit: Jindal Stainless
भारतीय करेंसी में गणना करें, तो देश की सबसे अमीर महिला और तीसरी सबसे अमीर इंसान सावित्री जिंदल की संपत्ति 3.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.
Credit: File ITG
दौलत की रेस में सावित्री जिंदल, देश के कई बिजनेस दिग्गज जैसे, राधाकिशन दमानी, शिव नादर, लक्ष्मी मित्तल, दिलीप सांघवी और सायरस पूनावाला से आगे हैं.
Credit: File ITG
उम्र के इस पड़ाव पर भी ये OP Jindal ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचा रही हैं, खास बात ये है कि इतने बड़े कारोबारी को संभाल रहीं सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई.
Credit: File Photo ITG
सावित्री जिंदल को ग्रुप की कमान संभाले हुए 20 साल हो गए हैं, साल 2005 OP Jindal के निधन के बाद उन्होंने बागडोर अपने हाथों में ली थी.
Credit: Jindal Stainless
बता दें 1952 में स्थापित ओपी जिंदल ग्रुप का कारोबार स्टील, माइनिंग, पावर समेत अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ है.
Credit: Reuters