8 May, 2023
By: Business Team
5 रुपये वाले Parle-G बिस्किट की पाकिस्तान और अमेरिका में इतनी कीमत
भारत के अलावा अमेरिका और पाकिस्तान में भी बिकता है पारले-जी बिस्किट.
भारत में 65 ग्राम वाला पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट पांच रुपये में मिलता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में एक डॉलर में 56.5 ग्राम वाले पारले-जी बिस्किट के 8 पैकेट मिलते हैं.
यानी अमेरिका में 56.5 ग्राम वाले पारले-जी बिस्किट का एक पैकेट लगभग 10 रुपये में मिलता है.
पाकिस्तान में भी पारले-जी बिस्किट की बिक्री होती है. लेकिन फिलहाल ये बिस्किट वहां काफी महंगा मिल रहा है.
पारले-जी का 56.5 ग्राम वाला बिस्किट का पैकेट पाकिस्तान में मौजूदा समय में 20 रुपये में मिल रहा है.
पारले ने पहली बार 1938 में पारले-ग्लूको (पारले ग्लूकोज) नाम से बिस्किट का उत्पादन शुरू किया था.
1980 के बाद पारले ग्लूको बिस्किट के नाम को शॉर्ट कर पारले-जी बना दिया गया, जहां जी का मतलब ग्लूकोज से था.
साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान भारत में पारले-जी की रिकॉर्ड बिक्री हुई थी. इस दौरान पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड टूट गया था.
पारले-जी बिस्किट का सबसे छोटा पैकेट 56.5 ग्राम का होता है. ये अमेरिका और पाकिस्तान में भी बिकता है.
ये भी देखें
दिल्ली में 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 56 हजार 900, देखें अन्य शहरों में कितना है दाम
सोना का भाव गिरा! 1.48 लाख का हुआ 24 कैरेट गोल्ड, देखें ताजा लिस्ट
नोएडा-गाजियाबाद में 101 रुपये पेट्रोल, यहां चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का दाम
चांदी की कीमत में भी 2 प्रतिशत की कमी, जानिए आपके शहर में कितना गिरा रेट