13 May, 2023
Business Team
क्या नीता अंबानी के माता-पिता को जानते हैं आप? करते थे ये काम
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी 8 मार्च 1985 को शादी के बंधन में बंधे थे.
नीता अंबानी शादी से पहले नीता दलाल थीं. उनके पिता का नाम रविंद्र भाई दलाल और माता का नाम पूर्णिमा दलाल है.
नीता अंबानी के पिता रविंद्र भाई दलाल का निधन 2014 में हो गया था. वो आदित्य बिड़ला ग्रुप में सीनियर एग्जीक्यूटिव थे.
नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल एक टीचर रही हैं और उनकी बहन ममता दलाल भी एक टीचर हैं.
मुकेश अंबानी से शादी से पहले नीता अंबानी टीचर थीं. साथ ही वो ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं.
उनका क्लासिकल डांस ही वो जरिया बना, जिसने अंबानी फैमिली में उनकी एंट्री कराई थी.
नीता नवरात्रि के मौके पर डांस फरफॉर्म कर रही थीं, उस कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन मौजूद थीं.
नीता अंबानी का डांस देखकर धीरूभाई ने उन्हें अपनी बहू बनाने की ठान ली और ऑर्गनाइजर से नीता के बारे में पता किया.
धीरूभाई अंबानी ने कार्यक्रम के बाद तीन बार नीता को फोन किया और फिर शादी की बात आगे बढ़ी.
मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया जाता है कि मुकेश अंबानी ने एक लॉन्ग ड्राइव पर नीता को शादी के लिए प्रपोज किया था.
इसके बाद मुकेश और नीता दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे, दोनों की खूब धूम-धाम से शादी हुई थी.
ये भी देखें
इस राज्य में सबसे महंगी चांदी, यहां चेक करें ताजा कीमत
दिल्ली-NCR में आज क्या है पेट्रोल की कीमत, यहां देखें
सोने के दामों में 1.2 प्रतिशत की गिरावट, चेक करें दिल्ली समेत अन्य शहरों का रेट
राजधानी दिल्ली में 3 लाख के नीचे चांदी, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट