6 March, 2023
By: Business Team
कॉलेज ड्रॉपआउट हैं मुकेश अंबानी, सबसे पहले संभाला था ये बिजनेस
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के टॉप अमीरों में से एक हैं.
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुकेश अंबानी ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.
अपने पिता के बिजनेस को संभालने के लिए मुकेश अंबानी ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.
पिता धीरूभाई अंबानी चाहते थे कि मुकेश अंबानी जल्द से जल्द बिजनेस ज्वाइन कर लें.
मुकेश अंबानी की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के अबाय मोरिस्चा स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया.
मुकेश ने ग्रेजुएशन के बाद MBA के लिए स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, पर ये कोर्स एक साल में ही छोड़ दिया था.
मुकेश अंबानी 1981 में रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे. शुरुआत में उन्होंने पॉलिएस्टर फाइबर और पेट्रोकेमिकल का काम संभाला था.
ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, 82.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी आज दुनिया के 11वें रईस इंसान हैं.
मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे-आकाश, ईशा और आकाश अंबानी रिलायंस के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं.
ये भी देखें
इस राज्य में सबसे महंगी चांदी, यहां चेक करें ताजा कीमत
दिल्ली-NCR में आज क्या है पेट्रोल की कीमत, यहां देखें
दिल्ली में ₹87.67 डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट
राजधानी दिल्ली में 3 लाख के नीचे चांदी, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट