5 March, 2023
By: Busienss Team
इतना बढ़ा LIC का मुनाफा, अडानी के शेयरों ने किया कमाल
अडानी ग्रुप की कंपनियों सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) का बड़ा निवेश है.
अडानी ग्रुप के गिरते शेयरों के चलते LIC को भारी नुकसान हुआ था.
अडानी समूह के शेयरों में तेजी के बाद LIC ने निवेश पर हुए अपने नुकसान की भरपाई कर ली.
बीमा कंपनी ने अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सात में निवेश किया है.
अडानी समूह में LIC के शेयरों की वैल्यू 30,127 करोड़ रुपये के खरीद मूल्य के मुकाबले घटकर 29,893.13 करोड़ रुपये पर आ गई थी.
अब अडानी ग्रुप में बीमा कंपनी का निवेश वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये बढ़कर 39,068.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई.
हालांकि, अब अडानी ग्रुप के शेयरों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है.
अडानी ग्रुप की लिस्टेड 10 कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 1.73 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
ये भी देखें
दिल्ली में 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 56 हजार 900, देखें अन्य शहरों में कितना है दाम
नोएडा-गाजियाबाद में 101 रुपये पेट्रोल, यहां चेक करें दिल्ली समेत अपने शहर का दाम
दिल्ली-लखनऊ में ₹95 प्रति लीटर डीजल, आपके शहर में कितना है रेट, देखें
सोने के रेट में गिरावट 1.7 प्रतिशत की गिरावट, देखें आज का ताजा दाम