17 Nov 2025
By: Business Team
शेयर बाजार में हाल ही में डेब्यू करने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं.
Credit: Reuters
खास बात ये है कि पॉजिटिव सेंटीमेंट ऐसे समय में दिख रहा है, जबकि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं.
Credit: Reuters
Q2 Results पर नजर डालें, तो एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का रेवेन्यू 6,170 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर महज 1 फीसदी की तेजी दर्शाता है.
Credit: File ITG
EBITDA साल-दर-साल 27.5% घटकर 550 करोड़ रुपये, जबकि ऑपरेशनल मार्जिन 350bps गिरकर 8.9% रह गया.
Credit: File ITG
कमजोर नतीजों के लिए ब्रोकरेज फर्म एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने मार्जिन पर दबाव के लिए कमोडिटी के हाई प्राइस को जिम्मेदार ठहराया है.
Credit: AI Generated
इसके साथ ही ब्रोकरेज ने LG Share पर भरोसा जताते हुए इसके लिए अपनी Buy Rating को बरकरार रखते हुए, इसे खरीदने की सलाह दी है.
Credit: Pixabay
इसके साथ ही Antique Broking ने एलजी शेयर के लिए अपने पहले के टारगेट प्राइस 1725 रुपये को बढ़ाकर 1940 रुपये कर दिया है.
Credit: Pexels
ब्रोकरेज का मानना है कि जीएसटी कट (GST Cut) से लेकर शादियों के सीजन में डिमांड बढ़ने से कंपनी भरपाई कर सकती है.
Credit: File ITG
न सिर्फ एंटीक, बल्कि Nomura भी इसे लेकर पॉजिटिव है और Buy रेटिंग के साथ इसका टारगेट 1800 रुपये से 1,900 रुपये कर दिया है.
Credit: Reuters
सोमवार को LG Electronics India Share रेड जोन में ओपनिंग के बाद अचानक ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया है, 1626 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
Credit: Reuters
नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.
Credit: File ITG