09 May 2026
Credit: ITG
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको एक कंपनी 53 रुपये फ्री में दे सकती है, क्योंकि उसने अपने नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Credit: Pixaby
ये कंपनी IT सेक्टर की है, जिसका नाम LTM Ltd है. कंपनी ने अपने स्टॉक होल्डर्स के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 53 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.
Credit: Pixaby
इसके लिए रिकॉर्ड डेट 25 मई तय की गई है. इसका मतलब है कि अगर आप रिकॉर्ड डेट से पहले इस कंपनी का शेयर खरीदते हैं या फिर रखे रहते हैं तो कंपनी आपको हर शेयर पर 53 रुपये का डिविडेंड देगी.
Credit: Pixaby
LTM का पुराना नाम LTIMindtree Limited था. यह लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप की कंपनी है. शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है
Credit: Pixaby
इससे पहले ये कंपनी FY 2026 के लिए 22 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. शेयर BSE पर 7 मई को 4250.40 रुपये कारोबार करके बंद हुए थे.
Credit: Pixaby
इस कंपनी का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी में मार्च 2026 के आखिरी तक प्रमोटर्स के पास 68.52 फीसदी हिस्सेदारी थी.
Credit: Pixaby
एक महीने के दौरान यह शेयर 4 फीसदी, छह महीने के दौरान यह शेयर 21 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
Credit: Pixaby
कंपनी के शेयरों ने 1 साल के दौरान 3% 3 साल के दौरान 2 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि पांच साल में सिर्फ 14 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Credit: Pixaby
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुनाफा 9.12 प्रतिशत बढ़कर 5,018.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 11.31 प्रतिशत बढ़कर 42,307.6 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Credit: Pixaby
नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.
Credit: Pixaby