10 March, 2023
By: Business Team
मुकेश और नीता अंबानी की शादी का दिलचस्प किस्सा, ऐसे हुई थी मुलाकात
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी की कहानी बेहद दिलचस्प है.
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी साल 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे.
शादी से पहले नीता अंबानी टीचर थीं. साथ ही वो ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं.
उनका क्लासिकल डांस ही वो जरिया बना, जिसने अंबानी फैमिली में उनकी एंट्री कराई थी.
नीता नवरात्रि के मौके पर डांस फरफॉर्म कर रही थीं, उस कार्यक्रम में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी मौजूद थीं.
नीता अंबानी का डांस देखकर धीरूभाई ने उन्हें अपनी बहू बनाने की ठान ली और ऑर्गनाइजर से नीता के बारे में पता किया.
धीरूभाई अंबानी ने कार्यक्रम के बाद तीन बार नीता को फोन किया और फिर शादी की बात आगे बढ़ी.
मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया जाता है कि मुकेश अंबानी ने एक लॉन्ग ड्राइव पर नीता को शादी के लिए प्रपोज किया था.
इसके बाद मुकेश और नीता दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे, दोनों की खूब धूम-धाम से शादी हुई थी.
ये भी देखें
चांदी की कीमत में भी 2 प्रतिशत की कमी, जानिए आपके शहर में कितना गिरा रेट
देश के प्रमुख शहरों समेत आपके शहर में आज क्या है चांदी की कीमत, यहां करें चेक
देश के इन शहरों में ₹102 से सस्ता बिक रहा पेट्रोल, देखें नया रेट लिस्ट
दिल्ली-कोलकाता या पुणे, कहां है चांदी महंगी? जानें आज का भाव