27 Feb, 2023
By: Business Team
पाकिस्तान की ये 10 चीजें...भारत के हर घर में होती हैं इस्तेमाल
पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है. लोगों को नहीं मिल पा रही हैं जरूरत की वस्तुएं.
पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है, इस वजह से वो आयात करने में सक्षम नहीं है.
पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं. इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं. इनमें ताजे फल और चमड़े का सामान शामिल है.
पाकिस्तान फलों का बड़ा मार्केट है और ये कश्मीर के रास्ते दिल्ली के बाजार तक पहुंचते हैं.
भारत में धड़ल्ले से बिकने वाले बिनानी सीमेंट का प्रोडक्शन भी पाकिस्तान में होता है.
व्रत में खाने वाले सेंधा नमक से लेकर पत्थर और चूना भी पाकिस्तान से आता है.
सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी भी पाकिस्तान से भारत आती है.
भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से चमड़े से बने सामान मंगाता है, जिसका इस्तेमाल देशभर में होता है.
पाकिस्तान भारत को गैर कार्बनिक केमिकल्स और मेटल कंपाउंड भी एक्सपोर्ट करता है.
पाकिस्तान कॉटन, तांबे और स्टील की भी सप्लाई भारत को बड़ी मात्रा में करता है.
ये भी देखें
सोना का भाव गिरा! 1.48 लाख का हुआ 24 कैरेट गोल्ड, देखें ताजा लिस्ट
दिल्ली-लखनऊ में ₹95 प्रति लीटर डीजल, आपके शहर में कितना है रेट, देखें
दिल्ली से आपके शहर तक कितना सस्ता हुआ सोना, यहां चेक करें आज का भाव
देश के प्रमुख शहरों समेत आपके शहर में आज क्या है चांदी की कीमत, यहां करें चेक