16 April, 2023
By: Business Team
लेने जा रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस तो ध्यान रखें ये 3 बातें, आसानी से होगा इलाज!
मेडिकल इमरजेंसी के दौरान वित्तीय स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाता है.
इसलिए लोग अचानक आने वाले खर्च से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं.
इंश्योरेंस कंपनी इलाज की जरूरत के मुताबिक मेडिकल खर्च आदि के लिए पेमेंट करती है.
हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को सालाना या हर महीने प्रीमियम का भुगतान करना होता है.
हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले आपको उसका कवरेज देखना होगा. एक ऐसी पॉलिसी चुनें जो आपके इलाज के सभी खर्च को कवर करे.
इसके अलावा इस बात की जांच कर लें कि हेल्थ पॉलिसी में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती है.
हेल्थ पॉलिसी लेने के दौरान सर्विस प्रोवाइडर और अस्पतालों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा लें.
अगर पहले से कोई आपका पसंदीदा हॉस्पिटल या डॉक्टर है, तो चेक करें कि वो इस इंश्योरेंस के नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं.
आपको हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉस्ट को समझना पड़ेगा. ऐसी पॉलिसी चुनें, जो हर तरह की बीमारी को कवर करे.
ये भी देखें
Silver Rate में 1.7% का उछाल! देखें आज क्या है चांदी का भाव
दिल्ली-NCR में आज 95 रुपये पार डीजल, यहां देखें अन्य शहरों का अपडेट
पटना-कोलकाता में 113 रुपये पेट्रोल का रेट, देखें आपके शहर में कितना है दाम
Silver Price में 3% इज़ाफा, देखें आपके शहर में आज क्या है चांदी का भाव