ईंट, सीमेंट और टाइल्‍स पर GST कट... अब इतना सस्‍ता हो जाएगा घर बनाना

06 Sept 2025

By Himanshu Dwivedi

जीएसटी रिफॉर्म से घर बनाने में यूज होने वाले सीमेंट और ईंट जैसे उत्‍पाद सस्‍ते होने वाले हैं. 

Credit: Pixabay

सीमेंट पर GST को 28% से घटाकर 18% और टाइल्स, ईंट, ग्रेनाइट ब्लॉक, संगमरमर और रेत-चूने की ईंटों पर 12% से घटाकर 5% कर दिया है.

Credit: Pixel

यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा. इस कटौती के बाद घर बनाने की लागत में बड़ी कमी की उम्‍मीद की जा रही है. 

Credit: constructionlucknow.in

सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है, यानी 10% की कमी आई है. 50 किलो सीमेंट की बोरी का रेट अभी 400-420 रुपये है, कटौती के बाद इसमें 50-70 रुपये की कमी आएगी. 

सीमेंट पर असर

Credit: ITG

मान लीजिए 40 लाख के घर में सीमेंट का इस्‍तेमाल 8 लाख रुपये का हुआ है तो अब जीएसटी कट से 80 हजार रुपये की सेविंग होगी. 

सीमेंट पर कितने रुपये बचेंगे

Credit:  ITG

टाइल्‍स और कुछ फिनिशिंग-इंटिरियर समानों पर जीएसटी 5% किया गया है. ऐसे में इसपर 7% रेट कम होगा. अब 40 लाख के घर में 5 लाख के ये समान यूज हो रहे हैं तो कुल 35000 रुपये की बचत होगी. 

टाइल्‍स  व अन्‍य पर कितने रुपये बचेंगे

Credit: Pixabay

ईंट पर भी जीएसटी 12% से घटकर 5% हुआ है. ऐसे में अगर 6 लाख रुपये की ईंट- 40 लाख रुपये के घर में यूज करते हैं तो अब रेट कट के बाद 42 हजार रुपये बचेंगे. 

ईंट से कितने रुपये बचेंगे?

Credit: Pixabay

40 लाख की लागत वाले घर में अब सीमेंट पर 80 हजार, ईंट पर 42 हजार, टाइल्‍स और अन्‍य चीजों पर 35 हजार रुपये बचेंगे. वहीं कुल 1.57 लाख रुपये की बचत होगी. 

कुल इतनी बचत होगी

Credit: Pixabay

टियर-II और टियर-III शहरों में ये कटौती 3 से 5 फीसदी तक कम हो सकती है. 

Credit: Pixabay

Read Next