एलॉन मस्क ने किया ये काम... अचानक टेस्ला शेयर मचाने लगा गदर 

16 Sep 2025

By: Deepak Chaturvedi

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर बीते कारोबारी दिन गदर मचाता दिखा.

Credit: Reuters

अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार के दौरान मस्क के इस शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा उछाल आया और ये 425.70 डॉलर पर पहुंच गया.

Credit: Pixabay

टेस्ला स्टॉक ने 423.13 डॉलर प्रति शेयर पर कारोबार शुरू किया था, फिर इसमें तेजी से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गया.

Credit: AI

पिछले कुछ दिनों से टेस्ला के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और महज पांच कारोबारी दिनों में ये 17.67% चढ़ चुका है.

Credit: AI

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टॉक में सोमवार को आई तूफानी तेजी के पीछे बड़ा कारण एलॉन मस्क द्वारा की गई शॉपिंग को बताया जा रहा है.  

Credit: Reuters

दरअसल, मस्क ने अपनी ही कंपनी के शेयरों की खरीदारी की है और फाइलिंग के मुताबिक उन्होंने 1 अरब डॉलर के टेस्ला शेयर खरीदे हैं.

Credit: Reuters

रिपोर्ट की मानें तो टेस्ला इंक के 2.57 मिलियन शेयरों की खरीदारी एलॉन मस्क ने बीते 12 सितंबर को एक ट्रस्ट के जरिए की है.

Credit: File ITGD

गौरतलब है कि एलॉन मस्क दुनिया के सबसे रईस इंसान हैं और टेस्ला के साथ ही स्पेसएक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक हैं.

Credit: Reuters

संपत्ति की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 429 अरब डॉलर है, बीते 24 घंटे में ये 10.2 अरब डॉलर बढ़ी है.

Credit: Reuters

Read Next