7 Feb, 2023
By- Business Team
कटे-फटे नोट कैसे और कहां बदलें, जान लें नियम
ATM से पैसा निकालने के दौरान कई बार कटे-फटे नोट निकल आते हैं.
अगर आपके पास कटे-फटे नोट हैं, तो इसे आसानी से बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं.
कटे-फटे नोट को बदलने के लिए किसी भी तरह का चार्ज बैंक नहीं लेते हैं.
RBI ने ATM से निकले कटे-फटे पुराने नोट को बदलने के लिए नियम बनाए हैं.
कटे-फटे नोटों को आप आसानी से किसी बैंक ब्रांच या रिजर्व बैंक कार्यालय में बदलवा सकते हैं.
RBI के अनुसार कुल 5000 रुपये के मूल्य के ही कटे-फटे नोट एक बार में बदले जा सकते हैं.
बुरी तरह जले, टुकड़े-टुकड़े होने की स्थिति में नोटों को नहीं बदला जा सकता.
इस तरह के नोटों को रिजर्व बैंक के इश्यू ऑफिस में ही जमा कराया जा सकता है.
ये भी देखें
सोने के रेट में गिरावट 1.7 प्रतिशत की गिरावट, देखें आज का ताजा दाम
दिल्ली से आपके शहर तक कितना सस्ता हुआ सोना, यहां चेक करें आज का भाव
देश के प्रमुख शहरों समेत आपके शहर में आज क्या है चांदी की कीमत, यहां करें चेक
दिल्ली-कोलकाता या पुणे, कहां है चांदी महंगी? जानें आज का भाव