6 Jan, 2023
By: Business Team
5000 करोड़ के घर में रहते हैं अनिल अंबानी, दिखने में आलीशान
मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी आलीशान घर में रहते हैं.
पाली हिल स्थित अनिल अंबानी के 17 मंजिला घर का नाम 'एबोड' है.
अनिल अंबानी के घर में स्विमिंग पूल, जिम, हेलीपैड, जैसी शानदार सुविधाएं मौजूद हैं.
घर में अंबानी के कार कलेक्शन को डिस्प्ले करने के लिए बड़ा लाउंज एरिया भी मौजूद है.
अनिल अंबानी के घर की बालकनी से सूर्योदय और सूर्यास्त देखा जा सकता है.
अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और दो बेटों जय अनमोल अंबानी और अंशुल अंबानी के साथ रहते हैं.
आलीशान गगनचुंबी 17 मंजिला इमारत 16,000 वर्ग फुट में फैली है.
'एबोड' का मतलब 'वह स्थान जहां आप रहते हैं' होता है, इमारत की ऊंचाई करीब 66 मीटर है.
अनिल अंबानी का लग्जरी घर भारत के महंगे घरों में से एक है, जिसकी कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपये है.
ये भी देखें
दिल्ली-पटना-लखनऊ समेत जानें अपने शहर का पेट्रोल रेट
राजधानी समेत इन राज्यों में सोने का दाम 2 लाख के करीब, देखें लिस्ट
दिल्ली-NCR में आज क्या है पेट्रोल की कीमत, यहां देखें
देशभर में आज क्या है 24-22 कैरेट सोने का रेट, यहां करें चेक