740KM रेंज, 17 मिनट में चार्ज! आ रही धांसू 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार

12 May 2026

By; aaj Tak Auto

बदल रही कारों की दुनिया

लग्जरी कारों की दुनिया अब सिर्फ आराम और स्टाइल तक सीमित नहीं रही. अब मुकाबला टेक्नोलॉजी, सुपरफास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स का भी है.

Photo: li auto

Zeekr 009

इसी रेस में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Zeekr ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी Zeekr 009 के नए अवतार से पर्दा उठा दिया है.

Photo: zeekrlife.com

इस दिन लॉन्च होगी कार

कंपनी ने ऐलान किया है कि अपडेटेड Zeekr 009 को 19 मई को आधिकारिक तौर पर चीन के बाजार में लॉन्च किया जाएगा.

Photo: zeekrlife.com

प्री-बुकिंग शुरू

कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं. यह इलेक्ट्रिक MPV तीन अलग-अलग वेरिएंट में आएगी.

Photo: zeekrlife.com

सीटिंग कॉन्फिगरेशन

इसमें अलग-अलग सीटिंग कॉन्फिगरेशन भी मिलेंगे. जिसमें 7-सीटर अल्ट्रा, 7-सीटर अल्ट्रा+ क्वीजिया और 6-सीटर अल्ट्रा+ एक्जीक्यूटिव शामिल हैं.

Photo: zeekrlife.com

प्रीमियम एयरक्राफ्ट जैसा केबिन

अंदर से इसका केबिन किसी प्रीमियम एयरक्राफ्ट जैसा फील देता है, जहां स्पेस, कम्फर्ट और हाई-टेक फीचर्स का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है.

Photo: zeekrlife.com

Thor-U चिप का इस्तेमाल

इसमें कंपनी ने लेटेस्ट Thor-U चिप का इस्तेमाल किया है. यह चिप करीब 700 TOPS की प्रोसेसिंग पावर देती है, जो इसे बेहद एडवांस बनाती है.

Photo: zeekrlife.com

असिस्टेड ड्राइविंग सिस्टम

कार में H7G-ASD असिस्टेड ड्राइविंग सिस्टम दिया गया है और इसके साथ 70 से ज्यादा एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: zeekrlife.com

एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी

इसके अलावा, इसमें 900V हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म और CATL की नई 6C Qilin बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है. जिससे इसकी बैटरी बेहद तेज चार्ज होती है.

Photo: zeekrlife.com

डुअल मोटर सेटअप

परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Zeekr 009 सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों ऑप्शन में आएगी.

Photo: zeekrlife.com

740 किमी रेंज

सिंगल मोटर वर्जन 310 kW की पावर देता है और 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 6.9 सेकंड में पकड़ लेता है. ये वेरिएंट 740 किमी की रेंज देता है.

Photo: zeekrlife.com

डुअल मोटर वर्जन

वहीं डुअल मोटर वर्जन 680 kW की पावर देता है और सिर्फ 3.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ता है. ये मॉडल 720 किमी की रेंज देता है.

Photo: zeekrlife.com

17 मिनट में होगी चार्ज

इसमें सुपरफास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. सिंगल मोटर 19 मिनट में 80% चार्ज हो जाता है. वहीं डुअल मोटर वर्जन 17 मिनट में 80% तक चार्ज होता है.

Photo: zeekrlife.com

ड्यूल-चैंबर एयर सस्पेंशन

कंपनी ने इसमें ड्यूल-चैंबर एयर सस्पेंशन और एडवांस डैम्पर्स दिए हैं. इससे खराब सड़कों पर भी कार काफी स्मूद और स्टेबल महसूस होती है.

Photo: zeekrlife.com

Read Next