5.90 लाख कीमत, 300KM रेंज! ALTO से छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

29 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Wuling Hongguang

चीन की कार निर्माता कंपनी Wuling ने अपनी नई मिनी इलेक्ट्रिक कार Hongguang के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है.

Photo: wulingcars.com

कीमत है इतनी

इस मिनी इलेक्ट्रिक कार को फिलहाल चीन के बाजार में पेश किया गया है. जिसकी शुरुआती कीमत 6,220 डॉलर (करीब 5.90 लाख रुपये) है.

Photo: wulingcars.com

मिला है नया अपडेट

अब नए अपडेट के साथ यह मॉडल और ज्यादा मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली बनकर सामने आया है. इस कार को चार वेरिएंट में पेश किया गया है.

Photo: wulingcars.com

'स्वीट स्क्वायर' थीम

नई Hongguang मिनी ईवी का डिजाइन 'स्वीट स्क्वायर' थीम पर बेस्ड है, जिसमें बॉक्सी लुक के साथ राउंड शेप के एलिमेंट्स दिए गए हैं.

Photo: wulingcars.com

कैसा है डिज़ाइन

इसमें गोल LED हेडलाइट्स, नए मिरर और स्टाइलिश डिटेलिंग देखने को मिलती है. कंपनी ने इसमें तीन नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं.

Photo: wulingcars.com

Alto से भी छोटी

ये कार लंबाई में Maruti Alto से भी छोटी है. इसकी लंबाई 3268 मिमी, चौड़ाई 1520 मिमी और ऊंचाई 1575 मिमी है. वहीं Alto की लंबाई 3,445 मिमी है.

Photo: wulingcars.com

4.5 मीटर का टर्निंग रेडियस

इस कार में 2190 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है. पिछले मॉडल के मुकाबले इसकी लंबाई और ऊंचाई थोड़ी बढ़ाई गई है. साथ ही इसमें 4.5 मीटर का टर्निंग रेडियस मिलता है.

Photo: wulingcars.com

इंटीरियर

कार के अंदर ड्यूल-टोन इंटीरियर दिया गया है, जिसमें ब्राउन और व्हाइट सीट्स का इस्तेमाल किया गया है. डैशबोर्ड को नए तरीके से डिजाइन किया गया है.

Photo: wulingcars.com

टचस्क्रीन डिस्प्ले

इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नया यूजर इंटरफेस मिलता है. इसमें रेस्ट, कैंपिंग, रेन/स्नो और पेट मोड जैसे चार खास मोड दिए गए हैं. 

Photo: wulingcars.com

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल ऐप के जरिए रिमोट कंट्रोल, एसी ऑन/ऑफ और शेड्यूल स्टार्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. 

Photo: wulingcars.com

838 लीटर का बूट स्पेस

कार के अंदर कुल 20 स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं. पीछे की सीट फोल्ड करने पर बूट स्पेस 838 लीटर तक बढ़ जाता है.

Photo: wulingcars.com

पावर 

कार में 30 kW का मोटर दिया गया है, जो पहले वाले मॉडल जैसा ही है. यह कार 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.56 सेकंड में पकड़ लेती है.

Photo: wulingcars.com

ड्राइविंग रेंज

रेंज के लिए इसमें दो विकल्प मिलते हैं, जिसमें 205 किमी और 301 किमी तक की ड्राइविंग रेंज शामिल है. इसमें लिथियम ऑन फॉस्फेट बैटरी मिलती है.

Photo: wulingcars.com

चार्जिंग

चार्जिंग की बात करें तो DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी को 30% से 80% तक सिर्फ 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है.

Photo: wulingcars.com

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में इसमें रिंग-शेप बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है, जिसमें 60% हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल हुआ है.

Photo: wulingcars.com

ड्यूल फ्रंट एयरबैग

इसके साथ ही ड्यूल फ्रंट एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: wulingcars.com

ब्रेकिंग

सस्पेंशन सिस्टम में आगे मैकफर्सन और पीछे थ्री-लिंक सेटअप दिया गया है. दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग देते हैं.

Photo: wulingcars.com

Read Next