23 August 2026
By: Aaj Tak Auto
ट्रैक्टर को खेतों में भारी काम करने के लिए बनाया जाता है, इसलिए इसके हर हिस्से का डिजाइन किसी खास जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाता है.
Photo: Pexels
आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रैक्टर के आगे छोटे और पीछे काफी बड़े टायर लगे होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर ऐसा क्यों होता है?
Video: Pexels
यह सिर्फ ट्रैक्टर को अलग लुक देने के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई टेक्निकल कारण होते हैं, जो मिलकर ट्रैक्टर को एक पावरफुल मशीन बनाते हैं.
Photo: Pexels
कई बार ट्रैक्टर वहां भी दौड़ जाता है, जहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां और ट्रक भी फेल हो जाते हैं. तो आइये जानें आखिर ट्रैक्टर के टायरों में ये अंतर क्यों होता है?
Photo: Pexels
ट्रैक्टर के इंजन और ट्रांसमिशन जैसे भारी पार्ट्स का इस्तेमाल होता है. इनके वेट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पिछले टायर को बड़ा रखना जरूरी होता है.
Photo: Pexels
ऐसे में बड़े टायर वजन को संभालने और वेट को सरफेस पर बेहतर तरीके से डिस्ट्रीब्यूट (बांटने) में मदद करते हैं. इससे ट्रैक्टर का बैलेंस बना रहता है.
Video: Pexels
बड़े टायर जमीन का ज्यादा हिस्सा कवर करते हैं. जिससे ट्रैक्टर को बेहतर ग्रिप मिलती है. इसका फायदा इंजन के पावर को जमीन तक पहुंचाने में मिलता है.
Photo: Pexels
खेती में मिट्टी की सेहत बेहद महत्वपूर्ण होती है. बहुत ज्यादा दबाव पड़ने से मिट्टी दब सकती है, जिससे पौधों की जड़ों के डेवलपमेंट पर असर पड़ता है.
Video: Pexels
पीछे के बड़े टायर ट्रैक्टर का वजन जमीन पर ज्यादा एरिया में फैलाने में मदद करते हैं, जबकि आगे के छोटे टायर सामने की तरफ पड़ने वाले दबाव को कम रखते हैं.
Video: Pexels
ट्रैक्टर के आगे छोटे टायर होने का एक बड़ा फायदा इसकी स्टीयरिंग और मैन्युवरेबिलिटी है. छोटे और हल्के फ्रंट टायर ट्रैक्टर को मोड़ना आसान बनाते हैं.
Photo: Pexels
खेतों में फसल की कतारों के बीच चलने, मेढ़ क्रॉस करने और जुताई या कटाई के दौरान सही दिशा बनाए रखने में छोटे टायरों से काफी मदद मिलती है.
Photo: Pexels
बड़े टायर खराब रास्तों, ऊबड़-खाबड़ जमीन, कीचड़ या फिसलन भरे जगहों पर भी ट्रैक्टर को बेहतर ग्रिप बनाने में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
जब इंजन पावर ज्यादा इफेक्टिव तरीके से जमीन तक पहुंचता है तो इसका फायदा फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) पर भी पड़ता है.
Photo: Pexels
ऑर्चर्ड और वाइनयार्ड जैसे ट्रैक्टर, ऐसी जगहों पर काम करते हैं जहां पेड़ों या पौधों के बीच जगह कम होती है. ऐसे मामलों में छोटे फ्रंट टायर बेहतर ढंग से चलने में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
कई बार ट्रैक्टर कीचड़ या ढलान में फंसे बड़े वाहनों को निकालने का भी काम करता है. ऐसे में इसके पीछे के बड़े टायर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं.
Video: Pexels