30 August 2026
By: Ashwin Satyadev
अगर आपने कभी नया टायर खरीदा है तो आपने उसके ट्रेड और साइडवॉल पर निकले छोटे-छोटे रबर के कांटे या निब्स जरूर देखे होंगे.
Photo: Freepik
ये बिल्कुल छोटे बाल या व्हिस्कर्स जैसे नजर आते हैं. कई लोगों को लगता है कि इनका संबंध टायर की पकड़, सड़क पर ग्रिप या टायर की परफॉर्मेंस से होता है.
Photo: Getty
लेकिन असल कहानी इससे बिल्कुल अलग है. तो आइये जानें आखिर टायर पर ये छोटे कांटे या स्पाइक्स आखिर क्या होते हैं और इनका क्या काम है?
Photo: Getty
ये छोटे-छोटे रबर के स्पाइक्स टायर की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का हिस्सा हैं और इनका टायर की पकड़ या परफॉर्मेंस से कोई लेना-देना नहीं है.
Photo: Getty
इन छोटे रबर के स्पाइक्स को आमतौर पर ‘वेंट स्प्यूज’ (Vent Spews) कहा जाता है. जब टायर बनाया जाता है तो कच्चे रबर को एक खास सांचे यानी मोल्ड में रखा जाता है.
Photo: Freepik
इसके बाद वल्केनाइजेशन प्रोसेस शुरू होता है, जिसमें रबर को हीट और प्रेशर से गुजरना होता है. इसी प्रोसेस के दौरान टायर को शेप दिया जाता है, जिससे ट्रेड पैटर्न बनते हैं.
Photo: Pexels
टायर को मोल्ड में तैयार करते समय एक बड़ी चुनौती हवा की होती है. अगर रबर और मोल्ड के बीच हवा फंस जाए तो टायर की सतह खराब हो सकती है.
Photo: Pexels
इससे बचने के लिए टायर के मोल्ड में बहुत सारे छोटे-छोटे वेंट होल बनाए जाते हैं. ये छेद अंदर फंसी हवा को बाहर निकलने का रास्ता देते हैं.
Photo: Pexels
जब गर्म और नरम रबर को मोल्ड में दबाया जाता है तो उसका थोड़ा हिस्सा इन छोटे छेदों में भी चला जाता है.
Photo: Pexels
टायर के पकने यानी क्योर होने के बाद यही रबर सख्त होकर छोटे-छोटे वेंट स्प्यूज का रूप ले लेता है. यानी आसान भाषा में कहें तो ये कांटों के रूप में दिखता है.
Photo: Getty
ये स्प्यूज इस बात का सबूत होते हैं कि,टायर बनाते समय मोल्ड से हवा बाहर निकली थी और टायर का सरफेस यानी सतह बिल्कुल सही है.
Photo: Pexels
कुछ लोगों को लगता है कि ये स्प्यूज सड़क पर टायर को ग्रिप बनाने या बेहतर तरीके से ब्रेक लगाने में मदद करते हैं.
Photo: Pexels
लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. क्योंकि इसका ग्रिप, ट्रैक्शन, रोड नॉइस या ड्राइविंग परफॉर्मेंस से कोई सीधा संबंध नहीं होता है.
Photo: Pexels
ट्रेड पर मौजूद ये स्पाइक्स सड़क के संपर्क में आते ही खत्म हो जाते हैं. वहीं साइडवॉल पर मौजूद वेंट स्प्यूज काफी लंबे समय तक दिखाई दे सकते हैं.
Photo: Getty