₹90,000 सस्ती BREZZA पर टूटे लोग! 40% ने बुक किया ये मॉडल

8 September 2026

By: Aaj Tak Auto

आई नई ब्रेजा

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

कंपनी ने इस एसयूवी को बीते 24 जुलाई को 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. 

Photo: Marutisuzuki.com

60,000 यूनिट बुक

नई Brezza फेसलिफ्ट को लॉन्च हुए अभी करीब छह हफ्ते ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान SUV को 60,000 बुकिंग मिल चुकी हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

टर्बो वेरिएंट की डिमांड

खास बात यह है कि ग्राहकों की दिलचस्पी नए टर्बो-पेट्रोल इंजन में सबसे ज्यादा नजर आ रही है.

Photo: Marutisuzuki.com

मिली 40% बुकिंग

कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, पार्थो बनर्जी ने मीडिया को बताया कि इन बुकिंग में 40% से ज्यादा हिस्सा Brezza Turbo का है. 

Photo: ITG

क्यों ख़ास है टर्बो वेरिएंट

यानी हर 10 में से 4 से ज्यादा ग्राहक टर्बो इंजन वाले मॉडल को पसंद कर रहे हैं. तो आइये देखें कैसी है नई ब्रेजा और टर्बो क्यों है ख़ास.

Photo: Marutisuzuki.com

अब तक केवल 1.5 लीटर

नई Brezza में टर्बो-पेट्रोल इंजन की एंट्री एक बड़ा बदलाव है. प्री-फेसलिफ्ट Brezza में सिर्फ 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता था.

Photo: ITG

किफायती हुई SUV

इसके बाद कंपनी ने इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी जोड़ा था. अब नए टर्बो इंजन के साथ आने के चलते ये एसयूवी और भी किफायती हो गई है.

Photo: Marutisuzuki.com

टर्बो इंजन का पावर

Brezza Turbo में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 109 bhp की पावर और 170 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Marutisuzuki.com

90 हजार सस्ती Brezza

Brezza Turbo की डिमांड के पीछे इसकी कीमत बड़ी वजह मानी जा रही है. टर्बो मॉडल रेगुलर (1.5-लीटर इंजन) से तकरीबन 90,000 रुपये सस्ता है.

Photo: Marutisuzuki.com

NA वेरिएंट की कीमत

मारुति ब्रेजा नेचुरली एस्पिरेटेड (1.5 लीटर) मॉडल की शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये है. वहीं CNG वेरिएंट 9.35 लाख से शुरू होता है.

Photo: Marutisuzuki.com

क्यों सस्ता है टर्बो

दरअसल, Brezza के 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 18% GST लगता है, जबकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाली Brezza पर अभी भी 40% GST लगता है.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसा है डिजाइन

Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और नए डिजाइन के स्किड प्लेट्स दिए गए हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसा है केबिन

नई Brezza के केबिन में पहले की तरह ब्लैक और ब्राउन थीम मिलता है. डुअल-टोन लैदर सीट, अपडेटेड अपहोल्सट्री और नया HVAC सिस्टम दिया गया है.

Photo: Marutisuzuki.com

बड़ा इंफोटेंमेंट सिस्टम

इसमें पहले के 9-इंच के मुकाबले बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा 64 एम्बीएंट लाइटिंग को भी शामिल किया गया है.

Photo: Marutisuzuki.com

शानदार माइलेज

कंपनी का दावा है नई ब्रेजा का पेट्रोल वेरिएंट 21.09 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 26.9 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next