क्यों होता है कार का Brake-Fail, चलती गाड़ी में ऐसा होने पर क्या करें?

19 Feb 2026

By; Ashwin Satyadev

सोचकर भी लगता है डर

तेज रफ्तार, अचानक ब्रेक और फिर कंट्रोल से बाहर होती कार, फिर मन में एक सवाल ब्रेक फेल... ब्रेक फेल. ऐसा सोचकर भी हाथ पांव फुलने लगते हैं.

Video: ITG

फिल्मों का मशहूर पैंतरा

पुरानी हिंदी फिल्मों के खलनायक इसे एक साइलेंट विपेन की तरह इस्तेमाल करते थें. कार आगे बढ़ती और फिर एक दर्दनाक हादसा.

Video: YT/@juanito250978

क्या कभी सोचा है...

खैर ये तो हुई फिल्मी बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कार के ब्रेक फेल क्यों होता है. क्या यह सिर्फ तकनीकी खराबी होती है या फिर कुछ और. आइये समझते हैं.

Photo: Freepik

पहले मिलते हैं ये संकेत

ग्राइंडिंग की आवाज आना. ज्यादा प्रेशर की जरूरत. ब्रेकिंग के समय कंपन महसूस होना. वाहन का एक तरफ मुड़ना. ड्राइविंग के समय जलने की बदबू.

Photo: Freepik

ब्रेक फ्लुइड लीकेज

ब्रेक लगाते समय ब्रेक फ्लुइड उस फोर्स को ब्रेक डिस्क तक ट्रांसफर करता है. जिससे व्हील स्लो होता है या रूकता है. यदि ब्रेक फ्लुइड लीक करता है तो ये सिस्टम ठीक ढंग से काम नहीं करेगा.

Photo: Freepik

ब्रेक सिलिंडर

ब्रेक फ्लुइड इसी सिलिंडर में कंप्रेस किया जाता है, यदि सिलिंडर में खराबी आती है तो सिस्टम में पावर की कमी देखने को मिलती है और ब्रेक ठीक ढंग से फंक्शन नहीं करता है.

Photo: loyalparts.com

ब्रेक बूस्टर

ब्रेक पैडल दबाते समय ब्रेक बूस्टर इस फोर्स को आगे बढ़ाता है. यदि यह खराब हो तो कार को रोकने के लिए पर्याप्त फोर्स जेनरेट नहीं होगा.

Photo: Freepik

ब्रेक पैड्स ओवरहीट

ज्यादा रश ड्राइविंग और बार-बार ब्रेक के इस्तेमाल के चलते ब्रेक पैड ज़्यादा गरम हो सकते हैं. इससे रोटर डिस्क को ठीक से पकड़ने की पैड की क्षमता कम हो जाती है.

Photo: Freepik

डैमेज रोटर डिस्क

यदि कार का रोटर डिस्क डैमेज हो तो ये ब्रेक पैड की लाइफ को बुरी तरह प्रभावित करते हैं. इसके अलावा ठीक ढंग से ब्रेक अप्लाई करने में भी कठिनाई होती है.  

Photo: Freepik

हैज़र्ड लाइट्स

ब्रेक फेल होने पर हैजर्ड लाइट्स (Hazard Lights) को तुरंत ऑन कर दें. सड़क पर चल रहे अन्य लोगों अलर्ट करने के लिए हॉर्न बजाते रहे हैं.

Photo: Freepik

ब्रेक फेल होने पर क्या करें

ब्रेक पंप करें

कार में दो ब्रेकिंग सिस्टम (आगे और पीछे) होते हैं. कार का ब्रेक पूरी तरह से तभी फेल होगा, जब ये दोनों सिस्टम काम करना बंद कर देंगे. इसलिए लगातार ब्रेक अप्लाई करते रहें.

Photo: Freepik

गियर कम करें

कार रोकने के लिए इंजन ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक्सलेटर पैडल को छोड़ना होगा और गियर को नीचे लाना होगा.

Photo: Freepik

हैंड ब्रेक का इस्तेमाल

हैंडब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ख़ास सावधानी की जरूरत है. कभी भी तेज रफ्तार में हैंडब्रेक न लगाएं वर्ना कार पलट सकती है.

Photo: Freepik

इंजन बंद न करें

ब्रेक फेल होने की स्थिति में कार का इंजन भूलकर भी बंद न करें. इससे  आप इंजन ब्रेकिंग खो देंगे. इसके अलावा पावर स्टीयरिंग पर भी कंट्रोल नहीं रहेगा.

Photo: Freepik

Read Next