फटेगा इंजन या पलटेगी कार! चलती गाड़ी में लगा रिवर्स गियर तो क्या होगा? 

23 July 2026

By: Ashwin Satyadev

चलती कार में रिवर्स गियर

सड़क पर गाड़ी चलाते समय कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि अगर तेज रफ्तार में अचानक रिवर्स गियर लग जाए तो क्या होगा?

Video: ITG

क्या होगा?

क्या इंजन फट जाएगा, गियरबॉक्स टूट जाएगा या कार पलट सकती है? यह सवाल सुनने में जितना डरावना लगता है, मॉडर्न कारों में इसका जवाब उतना ही दिलचस्प है. 

Photo: Pexels

मॉडर्न कारों में क्या है?

दरअसल आज की ज्यादातर कारों में ऐसी तकनीक दी जाती है जो चलते वाहन में गलती से रिवर्स गियर लगने से बचाती है.

Photo: kia.com

मैनुअल ट्रांसमिशन

अगर आपकी कार में मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) है और कार आगे की ओर चल रही है, तो तेज स्पीड पर रिवर्स गियर लगाना लगभग नामुमकिन होता है.

Photo: Freepik

0 स्पीड पर ही लगेगा रिवर्स

इसका कारण है गियरबॉक्स के अंदर मौजूद सिंक्रोनाइजर और लॉकिंग मैकेनिज्म है, जो रिवर्स गियर को तभी जुड़ने देता है जब कार स्पीड लगभग '0' किमी/घंटा हो

Photo: Freepik

जबरदस्ती की तो...

अगर ड्राइवर जबरदस्ती रिवर्स गियर डालने की कोशिश भी करे, तो आमतौर पर गियर लीवर अंदर नहीं जाता और तेज घिसने जैसी आवाज आ सकती है.

Photo: Pexels

ऑटोमेटिक कारों में क्या?

वहीं ऑटोमैटिक कारों में सेफ्टी का लेवल और भी ज्यादा होता है. ऐसी कारों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम और ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट स्पीड पर नजर रखते हैं. 

Photo: ITG

एक्टिव नहीं होगा रिवर्स

यदि कार आगे की ओर चल रही हो और ड्राइवर गलती से रिवर्स मोड चुन ले, तो सिस्टम रिवर्स गियर को एक्टिव ही नहीं होने देता.

Photo: Pexels

मिलता है अलर्ट

कई कारों में डैशबोर्ड पर अलर्ट भी दिखाई देता है, जबकि गाड़ी न्यूट्रल पोजिशन में बनी रहती है.

Photo: ITG

न करें लापरवाही

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ड्राइवर लापरवाही करे. क्योंकि पुरानी कारों में इस लापरवाही से हादसे भी हो सकते हैं.

Photo: Freepik

पुरानी कारों में खतरा

अगर किसी पुरानी कार में सेफ्टी फीचर नहीं है या गियरबॉक्स पहले से खराब है और किसी तरह रिवर्स गियर जुड़ जाए तो कंपोनेंट्स को बड़ा नुकसान हो सकता है.

Photo: Pexels

हो सकता है नुकसान

इस स्थिती में गियरबॉक्स, क्लच, ड्राइवशाफ्ट और दूसरे ट्रांसमिशन पार्ट्स को भारी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में मरम्मत का खर्च भी काफी ज्यादा होगा.

Photo: Pexels

रूकी कार में रिवर्स गियर

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गाड़ी पूरी तरह रुकने के बाद ही रिवर्स गियर का इस्तेमाल करें. पार्किंग के दौरान भी गियर बदलते समय जल्दबाजी न करें.

Photo: ITG

ड्राइवर की जिम्मेदारी

मॉडर्न कारें भले ही कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हों, लेकिन सुरक्षित ड्राइविंग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमेशा ड्राइवर की ही होती है.

Photo: Pexels

Read Next