POLO की कमी होगी पूरी! आ रही है धांसू कार Tera, कीमत बस इतनी

11 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Volkswagen Polo

भारतीय कार बाजार में Volkswagen Polo के जाने से जो खालीपन बना, उसे आज तक कोई हैचबैक या कॉम्पैक्ट एसयूवी भर नहीं पाई है. 

Photo: volkswagen.co.in

Polo ने दिया अलग टेस्ट

कार प्रेमियों के लिए Polo सिर्फ एक कार नहीं थी, बल्कि एक एहसास थी. यह पहली कार थी जिसने यूरोपीय स्ट्रेंथ, शानदार स्टेयरिंग फील और हाईवे क्रूजिंग का मजा दिया था.

Photo: volkswagen.co.in

Polo का क्रेज बरकरार

आज बंद होने के सालों बाद भी, पोलो सड़क पर दिख जाए तो लोग उसे ध्यान से देखते हैं और फिर से चलाने की ख्वाहीश रखते हैं. 

Photo: volkswagen.co.in

आ रही है Tera

अब आने वाली वोक्सवैगन टेरा के साथ कंपनी के पास उसी दर्शक वर्ग से दोबारा जुड़ने का मौका है, भले ही यह कार बिल्कुल अलग रूप में हो.

Photo: volkswagen.com

कॉम्पैक्ट एसयूवी

Volkswagen Tera एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो टाइगुन से नीचे पोजिशन की जाएगी. यह स्कोडा काइलैक की तरह का मॉडल होगा. 

Photo: volkswagen.com

छोटी की जाएगी कार

ब्राजील में मिलने वाली टेरा की लंबाई करीब 4.1 मीटर है, लेकिन भारत में इसे सब-4 मीटर टैक्स बेनिफिट्स के हिसाब से छोटा किया जा सकता है.

Photo: volkswagen.com

इंजन और ट्रांसमिशन

इसमें 1.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

Photo: volkswagen.com

फीचर्स पर जोर

टेरा के केबिन में बड़ा फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइट्स और कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

Photo: volkswagen.com

यह समझना जरूरी है कि...

टेरा सीधे तौर पर पोलो की जगह नहीं लेगी. पोलो एक लो स्लंग हैचबैक थी, जिसे खास तौर पर ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए बनाया गया था. 

Photo: volkswagen.com

फैमिली कार

टेरा ज्यादा ऊंची, भारी और फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई कार होगी. फिर भी, अगर वोक्सवैगन इसमें बैलेंस्ड ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देती है तो ये पोलो की कमी पूरा कर सकती है.

Photo: volkswagen.com

कम होगी कीमत

इसके अलावा ये कार फॉक्सवैगन की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली सबसे किफायती कार होगी. इसकी कीमत Skoda Kylaq से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. 

Photo: volkswagen.com

Read Next