7 सेकंड के टीज़र में बड़ा सरप्राइज! 9 अप्रैल को आ रही है ये धांसू SUV

5 April 2026

By: Aaj Tak Auto

नए अंदाज में एंट्री

भारतीय बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. बहुत जल्द ही एक नया प्लेयर नए अंदाज में एंट्री करने जा रहा है.

Photo: Volkswagen.co.in

नया टीजर आउट

फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Volkswagen Taigun के फेसलिफ्ट का पहला टीज़र जारी कर दिया है. 

Photo: Volkswagen.co.in

बड़े अपडेट की उम्मीद

लॉन्च से ठीक पहले आए इस टीज़र ने साफ कर दिया है कि इस बार गाड़ी में सिर्फ हल्के-फुल्के बदलाव नहीं, बल्कि कई अहम अपडेट देखने को मिलेंगे.

Photo: Volkswagen.co.in

टीज़र में दिखी झलक

करीब 7 सेकंड के इस टीज़र में कार का सिर्फ साइड प्रोफाइल दिखाया गया है, लेकिन फिर भी कुछ बदलाव साफ नजर आते हैं.

Photo: Volkswagen.co.in

एक्सटीरियर में बदलाव

नई Taigun में अपडेटेड फ्रंट बंपर, बदला हुआ ग्रिल सेक्शन और नए LED हेडलैंप और टेललैंप दिए जा सकते हैं.

Photo: Volkswagen.co.in

स्पाई इमेजेज में खुलासा

पहले सामने आई स्पाई तस्वीरों में फुल-विड्थ LED लाइट बार और बीच में इल्युमिनेटेड VW लोगो भी देखा गया था, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

Photo: Volkswagen.co.in

इंजन

नई Taigun में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115hp) के साथ 6-स्पीड मैनुअल मिलेगा.

Photo: Volkswagen.co.in

गियरबॉक्स में बदलाव

हालांकि, पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह कंपनी इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दे सकती है.

Photo: Volkswagen.co.in

7-स्पीड DCT

वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150hp) में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा.

Photo: Volkswagen.co.in

माइलेज और परफॉर्मेंस

नई Taigun से भी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी की उम्मीद की जा रही है. अभी मौजूदा Taigun का माइलेज करीब 18-19 किमी/लीटर है.

Photo: Volkswagen.co.in

मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और रियर सीट मसाज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं बेस वेरिएंट से ही सनरूफ, रियर वाइपर और वॉशर मिलेंगे.

Photo: Volkswagen.co.in

अन्य फीचर्स

इसके अलावा ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया जा सकता है, जिसमें AI फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है.

Photo: Volkswagen.co.in

बेहतर AC कूलिंग

कंपनी AC कूलिंग को बेहतर करने के लिए नया कंप्रेसर भी दे सकती है, जिससे गर्मी में केबिन जल्दी ठंडा होगा.

Photo: Volkswagen.co.in

क्या होगी कीमत

कीमत में थोड़ा बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल Taigun की कीमत 10.58 लाख रुपये से लेकर 19.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Photo: Volkswagen.co.in

इनसे है मुकाबला

नई Taigun का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, टोयोटा हाईराइडर, मारुति ग्रैंड विटार, रेनॉ डस्टर और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से होगा.

Photo: Screengrab

Read Next