17 May 2026
By: Aajtak Auto
कार एंथूजियास्ट्स के दिल में फॉक्सवैगन पोलो की खास जगह है. हालांकि, अब ये कार डिस्कंटीन्यू हो चुकी है. इसका एक खास वर्जन आता था, जिसे GTI के नाम से जानते हैं.
Photo: volkswagen.co.uk
अब तक हमने इंटरनल कंबस्चन इंजन वाली गाड़ियों में जीटीआई वर्जन को देखा है. अब फॉक्सवैगन इस बैज को ईवी वर्जन में भी ला रही है.
Photo: volkswagen.co.uk
Volkswagen ID Polo GTI अब ऑल इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी. ये कार सिर्फ 6.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
Photo: volkswagen.co.uk
कंपनी इस कार को जल्द ही लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत 39 हजार यूरो (लगभग 43 लाख रुपये) हो सकती है. कार के जीटीआई वर्जन में कई बदलाव किए गए हैं.
Photo: volkswagen.co.uk
कार में ज्यादा एग्रेसिव फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है. कार में एक नया रियर रूफ स्पॉयल दिया गया है. कार 19-इंच के एलॉय व्हील के साथ आती है.
Photo: volkswagen.co.uk
इसमें रिवाइज्ड एलईडी मैट्रिक्स हेडलैम्प्स मिलता है. कार के अंदर ब्लैक और रेड थीम वाला इंटीरियर मिलता है. कैबिन में कोई बदलाव नहीं किया है.
Photo: volkswagen.co.uk
इसमें 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का टीएफटी क्लस्टर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड और 10 स्पीड मिलते हैं.
Photo: volkswagen.co.uk
पोलो जीटीआई वर्जन में 226 बीएचपी की पावर और 229 एनएम का टॉर्क मिलता है. कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 100Kmph की स्पीड पकड़ लेती है.
Photo: volkswagen.co.uk
कार की टॉप स्पीड 175Kmph की है. इसमें 52 kWh की बैटरी दी गई है. कार 424 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसमें 105kW की चार्जिंग मिलती है.
Photo: volkswagen.co.uk