454KM रेंज, कमाल फीचर्स! आ गई POLO इलेक्ट्रिक, कीमत है इतनी

3 May 2026

By: Aaj Tak Auto

Volkswagen ID Polo

जर्मनी की लग्ज़री कार कंपनी Volkswagen ने अपनी आइकॉनिक हैचबैक पोलो को नए अंदाज में पेश कर दिया है.

Photo: volkswagen.com

MEB+ प्लेटफॉर्म

कंपनी ने पहली बार इसका पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार ID Polo लॉन्च किया है. यह कार कंपनी के नए MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनी है.

Photo: volkswagen.com

कीमत है इतनी

इसकी शुरुआती कीमत 25,000 यूरो (करीब 27.76 लाख रुपये) से कम रखी गई है, जो इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में बेहतर बनाती है.

Photo: volkswagen.com

नया डिजाइन, नया अंदाज

नई ID Polo में कंपनी का 'प्योर पॉजिटिव' डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलता है. इसका बेहद ही सिंपल और क्लीन रखा गया है.

Photo: volkswagen.com

कार की साइज

इसकी लंबाई 4053 मिमी, चौड़ाई 1816 मिमी और ऊंचाई 1530 मिमी है. जबकि इसमें 2600 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.

Photo: volkswagen.com

फ्रंट लुक

आगे की तरफ कनेक्टेड LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जिनमें खास DRLs दिए गए हैं और बीच में इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो दिया गया है.

Photo: volkswagen.com

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल में उभरी हुई लाइन्स और चौड़े फेंडर्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं. कंपनी का कहना है कि इसका C-पिलर डिजाइन क्लासिक Volkswagen Golf से प्रेरित है. 

Photo: volkswagen.com

19 इंच तक के अलॉय व्हील्स

इसमें 19 इंच तक के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है. पीछे की तरफ LED लाइट बार, रूफ स्पॉइलर और डिफ्यूजर जैसा बंपर डिजाइन इसे और बेहतर बनाता है.

Photo: volkswagen.com

दमदार बैटरी और शानदार रेंज

ID Polo को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है. पहला 37kWh बैटरी पैक है, जिसमें 116hp से 135hp तक की पावर मिलती है और इसकी रेंज 329 किमी है.

Photo: volkswagen.com

छोटा बैटरी पैक

छोटा बैटरी पैक 90kW DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि इस चार्जर की मदद से कार की बैटरी करीब 23 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है.

Photo: volkswagen.com

बड़ा बैटरी पैक

दूसरा बड़ा 52kWh बैटरी पैक है, जो 211hp की पावर देता है और इसकी रेंज 454 किमी है. इसे 105kW DC चार्जर से 24 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है. 

Photo: volkswagen.com

अंदर से हाई-टेक

कार का इंटीरियर काफी सिंपल लेकिन फीचर्स से भरपूर है. डैशबोर्ड के बीच में 13 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

Photo: volkswagen.com

फिजिकल बटन

ये इंफोटेंमेंट सिस्टम एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके नीचे AC वेंट्स और जरूरी फिजिकल बटन दिए गए हैं.

Photo: volkswagen.com

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

कार में 10 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, रियर कैमरा और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: volkswagen.com

व्हीकल-टू-लोड (V2L)

फॉक्सवैगन पोलो में व्हीकल-टू-लोड (V2L) जैसी सुविधा भी दी गई है, जिससे आप कार की बैटरी से दूसरे डिवाइस चला सकते हैं.

Photo: volkswagen.com

लग्जरी फीचर्स

इसमें 10-स्पीकर हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ और मसाज व मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: volkswagen.com

441 लीटर का बूट स्पेस

कार में 441 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिसे पीछे की सीट फोल्ड करके 1243 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

Photo: volkswagen.com

Read Next