15 October 2026
By: Aaj Tak Auto
इटैलियन लीगेसी वाले ब्रांड VLF ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Strada लॉन्च किया है.
Photo: motohaus.in
कंपनी ने इसे दो वेरिएंट City और Max में पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमशः 1.20 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये रखी गई है.
Photo: motohaus.in
VLF की जड़ें इटली से जुड़ी हैं, लेकिन इसके स्कूटर चीन के झेजियांग में बनाए जाते हैं. कोल्हापुर बेस्ड Motohaus द्वारा इसे भारतीय बाजार में बेचा जाता है.
Photo: motohaus.in
इस स्कूटर में हब-माउंटेड BLDC इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. जो 4.8kW की पावर और 34Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: motohaus.in
City वेरिएंट में 2.16kWh की एक रिमूवेबल LFP बैटरी दी गई है. वहीं, Max वेरिएंट में दो बैटरियां मिलती हैं, जिनकी कुल क्षमता 4.32kWh है.
Photo: motohaus.in
VLF Strada में इको, सिटी और स्पोर्ट नाम के 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं. इन मोड के हिसाब से स्कूटर की टॉप-स्पीड बदल जाती है.
Photo: motohaus.in
Eco मोड में इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा, City मोड में 65 किलोमीटर प्रति घंटा और Sport मोड में 85 किलोमीटर प्रति घंटा है.
Photo: motohaus.in
कंपनी के मुताबिक, City वेरिएंट की IDC रेंज 130 किलोमीटर है. वहीं, दो बैटरी वाले Max वेरिएंट की IDC रेंज 250 किलोमीटर तक है.
Photo: motohaus.in
Strada की एक बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 3 घंटे लगते हैं. वहीं, Max वेरिएंट की दोनों बैटरियों 6 घंटे में चार्ज होती हैं.
Photo: motohaus.in
VLF Strada में 5 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग, डुअल-प्रोजेक्टर हेडलाइट, इंटीग्रेटेड विंडशील्ड, कीलेस इग्निशन सिस्टम दिया है.
Photo: motohaus.in
इसमें स्प्लिट-सीट सेटअप मिलता है और सीट की ऊंचाई 780 मिमी है. स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी है, जिससे खराब सड़कों पर भी स्कूटर आसानी से दौड़ सकता है.
Photo: motohaus.in
98 किग्रा वजनी इस स्कूटर में आगे 31 मिमी का टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे प्रीलोड एडजस्टमेंट वाले ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.
Photo: motohaus.in
VLF Strada की एक दिलचस्प खासियत इसके पहियों का आकार है. इसमें आगे 16 इंच और पीछे 14 इंच का व्हील दिया गया है.
Photo: motohaus.in
VLF Strada का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है. जिनकी कीमत क्रमश: 1.16 लाख रुपये और 99,802 रुपये है.
Photo: tvsmotors.com