28 May 2026
By: Aajtak Auto
विनफास्ट ने हाल में ही अपनी VF8 का सेकंड जनरेशन लॉन्च किया है. इस कार को कंपनी भारत भी ला सकती है. ब्रांड ने इसका पेटेंट भारत में फाइल किया है.
Photo: Vinfast
कार का डिजाइन वियतनाम में मिलने वाली ब्रांड की दूसरी कारों जैसा ही है. हालांकि, नए मॉडल में कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं.
Photo: Vinfast
फिलहाल ये पक्का नहीं है कि कंपनी इस कार को भारत में लॉन्च ही करेगी. ब्रांड ने हाल में ही भारत में विनफास्ट एमपीवी 7 को लॉन्च किया है.
Photo: Vinfast
वियतनाम में लॉन्च हुई नई वीएफ8 के फीचर्स में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. ये कार 60.13kWh के बैटरी पैक के साथ आती है.
Photo: Vinfast
इसके फ्रंट एक्सेल में इलेक्ट्रिक मोटर लगा है. ये कार 228 एचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसकी क्लेम्ड रेंज 500 किलोमीटर है.
Photo: Vinfast
कंपनी की मानें तो ये कार सिर्फ 30 मिनट में 10 परसेंट से 70 परसेंट तक चार्ज हो जाती है. अगर ये कार भारत आती है, तो ये वीएफ7 से ऊपर लॉन्च होगी.
Photo: Vinfast
विनफास्ट वीएफ 8 की लंबाई 4.7 मीटर है और इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सईवी 9ई और टाटा हैरियर ईवी से होगा.
Photo: Vinfast
VF8 के डिजाइन की बात करें, तो ये कार कंपनी के जाने पहचाने डिजाइन को फॉलो करती है. इसके फ्रंट में वी-शेप्ड लाइटिंग बार मिलेंगे.
Photo: Vinfast
रियर में बड़ी कनेक्टेड टेललाइट्स मिलेंगी. इसमें 19 इंच के एरो एलॉय व्हील्स, सेमी फ्लश डोर हैंडल और विंडो के पास क्रोम का यूज मिलता है.
Photo: Vinfast