500KM रेंज, Innova से भी बड़ी! 21 हजार में 7-सीटर कार की बुकिंग शुरू

2 April 2026

By: Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिफाइड होता इंडिया

बीते कुछ सालों में इंडियन मार्केट में एक से बढ़कर कई EV ने दस्तक दी है. अब एक और नए प्लेयर की एंट्री होने जा रही है.

Photo: mercedesbenz.com

VF7 MPV की बुकिंग शुरू

वियतनामी कार कंपनी विनफास्ट ने आज से अपनी नई इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 की बुकिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है.

Photo: vinfastauto.in

देने होंगे इतने रुपये

ग्राहक इस एमपीवी को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 21,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.

Photo: vinfastauto.in

इस दिन होगी लॉन्च

इस फैमिली इलेक्ट्रिक कार को आगामी 15 अप्रैल को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. उसी वक्त इसकी कीमतों का भी ऐलान होगा.

Photo: vinfastauto.in

एडवांस होगी नई कार

विनफास्ट के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक कार में स्पेस, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर प्रैक्टिकैलिटी का खास ध्यान रखा गया है. 

Photo: vinfastauto.in

विनफास्ट की तीसरी कार

ये कंपनी की यहां के मार्केट में तीसरी कार है. इससे पहले विनफास्ट ने दो इलेक्ट्रिक एसयूवी VF6 और VF7 को पेश किया था. तो आइये देखें कैसी है नई VF MPV 7

Photo: vinfastauto.in

कैसा है डिज़ाइन

VF MPV 7 में आगे और पीछे LED लाइट बार, वर्टिकल हेडलाइट्स और एयरो डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलते हैं. 

Photo: vinfastauto.in

कार की साइज

VinFast VF MPV 7 की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है. वहीं इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी रखा गया है.

Photo: vinfastauto.in

Innova से बड़ी

ये कार Innova से बड़ी है. जिसकी लंबाई 4,735 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और उंचाई  1,795 मिमी है. केवल उंचाई में इनोवा आगे नज़र आ रही है.

Photo: ITG

इंटीरियर

इस इलेक्ट्रिक MPV में 7 लोगों के बैठने की सुविधा दी गई है. इसका डैशबोर्ड काफी सिंपल और क्लीन डिजाइन वाला है.

Photo: vinfastauto.in

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल दिया गया है.

Photo: vinfastauto.in

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं

खास बात यह है कि ग्लोबल मॉडल की ही तरह इसमें ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं मिलता है. यानी ड्राइवर के लिए कोई अलग से डिस्प्ले नहीं दिया गया है.

Photo: vinfastauto.in

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 4 एयरबैग, ABS और EBD, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. 

Photo: vinfastauto.in

बैटरी और पावर

इसमें 60.13kWh की बैटरी दी जाएगी, जो फ्रंट-माउंटेड मोटर को पावर देगी. यह मोटर 204hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: vinfastauto.in

ड्राइविंग रेंज

कंपनी के मुताबिक, यह कार एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी.

Photo: vinfastauto.in

Read Next