स्पेस देख घर वाले भी होंगे खुश! आ रही 5 मीटर लंबी 7-सीटर EV

11 September 2026

By; Aaj Tak Auto

EV की बढ़ती डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब कंपनियां सिर्फ छोटी या मिड-साइज EV तक सीमित नहीं रहना चाहतीं.

Video: ITG

VinFast VF9

इस बीच VinFast की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 9 की इंडिया एंट्री की तैयारी हो रही है. कंपनी ने VF 9 के डिजाइन का पेटेंट भारत में फाइल किया है.

Photo: vinfastauto.us

कब होगी लॉन्च

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Photo: vinfastauto.us

नई कैटेगरी में उतरेगी VF 9

अगर VinFast VF 9 को भारत में लाती है, तो यह कंपनी की मौजूदा VF 6 और VF 7 से काफी बड़ी और प्रीमियम कार होगी.

Photo: vinfastauto.us

बड़ा बैटरी पैक, स्पेस खूब

VF 9 एक फुल-साइज, तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 123kWh का बड़ा बैटरी पैक, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव दिया गया है.

Video: Insta/@vinfastus

5.1 मीटर से लंबी SUV

ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के हिसाब से VF 9 की लंबाई 5,118 मिमी, चौड़ाई 2,254 मिमी है. इसमें 3,150 मिमी का व्हीलबेस और 184 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. 

Photo: vinfastauto.us

प्रीमियम केबिन

VF 9 के केबिन को प्रीमियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. ग्लोबल मॉडल में 15.6 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है.

Photo: vinfastauto.us

मिलेंगे ये फीचर्स

ग्लोबल मॉडल में पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड फीचर्स और लेवल-2 ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Video: Insta/@vinfastus

डुअल मोटर सेटअप

पावर के मामले में भी VF 9 काफी दमदार SUV है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 402bhp की पावर और 620Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं.

Photo: vinfastauto.us

बड़ी बैटरी

डुअल-मोटर सेटअप के कारण SUV को ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है. इसमें 123kWh की बैटरी दी गई है, जो भारत में बिकने वाली ज्यादातर EV के मुकाबले काफी बड़ी है. 

Photo: vinfastauto.us

शानदार ड्राइविंग रेंज

ग्लोबल मॉडल सिंगल चार्ज में 626 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देता है. कंपनी इस कार पर 2 लाख किमी या 10 साल तक की वारंटी देती है.

Photo: vinfastauto.us

35 मिनट में चार्ज

VF 9 को फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 70% तक चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं.

Video: Insta/@vinfastus

भारत में बढ़ता बिजनेस

भारत में विनफास्ट का करोबार बढ़ रहा है. अगस्त में कंपनी ने करीब 2,200 इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर किए और चौथे पोजिशन पर कब्जा किया है.

Photo: vinfastauto.us

लोकल प्रोडक्शन पर नजर

दूसरी तरफ, VinFast ने हाल ही में अपनी लोकलाइजेशन स्ट्रेटजी में भी बदलाव किया है. कंपनी का फोकस लोकल प्रोडक्शन पर भी जमा हुआ है.

Photo: vinfastauto.us

प्राइसिंग होगी बड़ी चुनौती

5.1 मीटर लंबी ये इलेक्ट्रिक SUV सीधे प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में एंट्री करेगी. इसकी कीमत तकरीबन 60 लाख रुपये तक हो सकती है.

Photo: vinfastauto.us

Read Next