Innova से बड़ी... 450KM रेंज! आ रही है 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार

6 March 2026

By:  Aaj Tak Auto

EV बाजार में बढ़ेगा मुकाबला

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब मुकाबला और तगड़ा होने वाला. वियतनामी कंपनी VinFast अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी में है.

Photo: Freepik

आ रही है 7-सीटर EV

विनफास्ट पहले ही दो इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर चुकी है और अब 2026 में एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी लाने जा रही है.

Photo: Vinfastauto.com

विनफास्ट लिमो ग्रीन

इस नई एमपीवी का नाम Limo Green है, जिसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. अब ख़बर है कि इसकी लॉन्चिंग बिल्कुल है.

Photo: Vinfastauto.com

अगले दो महीनों में लॉन्चिंग

Limo Green को लेकर माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग अगले दो महीनों में हो सकती है. 

Photo: Vinfastauto.com

कार की साइज

साइज की बात करें तो Limo Green की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,728 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी है.

Photo: Vinfastauto.com

Innova की लंबाई

वहीं Toyota Innova Crysta की लंबाई करीब 4,735 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और ऊंचाई 1,795 मिमी है. व्हीलबेस 2,750 मिमी का है.

Photo: toyotabharat.com

साइज में इनोवा से बड़ी

इन आंकड़ों से साफ है कि Limo Green साइज में Innova से लंबाई, चौड़ाई और उंचाई के मामले में थोड़ी बड़ी है.

Photo: Vinfastauto.com

कैसा है डिज़ाइन

Limo Green का फ्रंट लुक अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल्स जैसा ही है. इसमें वी-शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जो एसयूवी मॉडल्स की तुलना में थोड़े सॉफ्ट नजर आते हैं.

Photo: Vinfastauto.com

साइड और रियर प्रोफाइल

साइड से देखने पर यह एक लंबी और बॉक्सी इलेक्ट्रिक एमपीवी लगती है. इसमें स्लोपी रूफ नहीं दी गई है, जिससे थर्ड-रो के यात्रियों को ज्यादा हेडरूम मिल सके. 

Photo: Vinfastauto.com

कार का केबिन

Limo Green में 10.1 इंच या उससे बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की भूमिका भी निभाएगा.

Photo: Vinfastauto.com

सीटिंग लेआउट

यह एमपीवी 2+3+2 सीटिंग लेआउट के साथ आ सकती है. इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Photo: Vinfastauto.com

बैटरी पैक और पावर

इसमें 60.14 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जो करीब 201 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी.

Photo: Vinfastauto.com

ड्राइविंग रेंज

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक एमपीवी एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

Photo: Vinfastauto.com

ग्लोबल मार्केट में मौजूद

Limo Green सिर्फ भारत के लिए बनाई गई नई कार नहीं है. यह इलेक्ट्रिक एमपीवी ग्लोबल मार्केट में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Photo: Vinfastauto.com

Read Next